Sonam Kapoor Viral Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। सोनम कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने लुक से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं, तो कभी सोनम कपूर के परिवार की तस्वीर लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन सब के बीच अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस खबर ने लोगों को काफी हैरान कर दिया। अब प्रेगनेंसी की अफवाह के बीच सोनम कपूर पहली बार नजर आईं, इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया जिसने प्रेगनेंसी की अफवाह को और भी हवा दे दी है।
सोनम कपूर ने पैप्स को किया इग्नोर
एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह हाल ही में सामने आया सोनम कपूर का एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रेगनेंसी की अफवाह के बीच सोनम कपूर अपनी कजिन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की एंगेजमेंट पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान सोनम कपूर पैप्स बिना पोज दिए आगे चली गईं। जिसके बाद सोनम कपूर की प्रेगनेंसी को लेकर चल रही अफवाह और हवा मिल गई है। इस वीडियो में सोनम कपूर पैप्स के पूरी तरह से बचती दिखीं। सोनम कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सोनम कपूर का ये वायरल वीडियो।
इस साल हुई थी सोनम कपूर की शादी
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ शादी की थी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा को इस शादी से एक बच्चा भी है। जिसकी तस्वीरें सोनम कपूर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबर और इस वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
