बॉलीवुड

सोहेल खान ने बिना हेलमेट बाइक चलाने पर मांगी माफी, लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा- "कितना चालान कटा...

Sohail Khan Apologize : अभिनेता सोहेल खान( Sohail Khan) ने अपने फैंस और ट्रैफिक पुलिस से माफी मांगी है। इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह हेलमेट क्यों नहीं पहनते। इस पोस्ट पर लोग भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Sohail Khan Apologize

Sohail Khan Apologize: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान( Sohail Khan) ने बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर माफी मांगी है। जब सोहेल खान मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे, वो वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के हाथ लग गई। जब लोगों ने सोहेल को हेलमेट पहनने के लिए कहा तो वह बहस करने लगे। हालांकि अब सोहेल ने सभी से माफी मांगी है । सोशल मीडिया पर माफीनामा शेयर करते हुए सोहेल खान ने कहा है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है। आइए सोहेल खान की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

सोहेल खान ने मांगी माफी

बाइक पर अपनी एक फ़ोटो डालते हुए, सोहेल( Sohail Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मैं सभी बाइक चलाने वालों से रिक्वेस्ट करना चाहूंगा कि प्लीज़ हेलमेट पहनें। मैं कभी-कभी हेलमेट पहनने से बचता हूं क्योंकि मुझे क्लॉस्ट्रोफ़ोबिक लगता है, लेकिन यह हेलमेट न पहनने का कोई बहाना नहीं है।" राइडिंग के अपने पैशन के बारे में बताते हुए, सोहेल ने अपने सफ़र को याद किया, जो BMX साइकिल से शुरू हुआ और धीरे-धीरे बाइक तक पहुंचा। उन्होंने कहा, "राइडिंग बचपन से ही मेरा पैशन रहा है। यह BMX साइकिल से शुरू हुआ और अब मैं बाइक चलाता हूं।

उन्होंने आगे कहा, "मैं ज़्यादातर देर रात बाइक चलाता हूँ जब ज़्यादा ट्रैफिक नहीं होता, ताकि रिस्क कम हो सके, वह भी धीमी स्पीड में और मेरी कार मेरे पीछे चल रही हो।" बाद में पछताने से बेहतर है कि सेफ रहें: सोहेल खान

सोहेल ने आगे साथी राइडर्स को भरोसा दिलाया कि वह अपने क्लॉस्ट्रोफोबिया को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे और रेगुलर हेलमेट पहनेंगे। दिल से माफी मांगते हुए, उन्होंने आगे लिखा, "ट्रैफिक अथॉरिटीज़ से मेरी दिल से माफी है और मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूँ कि मैं आगे से सभी नियमों का पालन करूँगा।" उन्होंने उन सभी राइडर्स की भी तारीफ की जो नियमों का पालन करने में यकीन रखते हैं और हमेशा हेलमेट पहनना पक्का करते हैं। "मैं सभी राइडर्स को सैल्यूट करता हूं कि वे परेशानी के बावजूद हर समय हेलमेट पहनते हैं क्योंकि यह हमारी सेफ्टी के लिए ज़रूरी है। पछताने से बेहतर है कि सेफ रहें। एक बार फिर मुझे सच में बहुत अफ़सोस है"। बता दें कि इस पोस्ट पर फैंस काफी फनी कमेन्ट कर सोहेल को ट्रोल भी करते नजर आए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article