बॉलीवुड

'टाइगर 3' वाली गलती दोहराने जा रहे हैं Salman Khan, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो सकती है 'Sikandar'!

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की रिलीज को लेकर फैन्स को चिंता हो रही है। कई लोगों को लग रहा है कि सलमान खान अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के साथ आखिरी रिलीज 'टाइगर 3' वाली गलती को ना दोहरा बैठे। ऐसा करने से 'सिकंदर' को भारी नुकसान हो सकता है।

Image

Salman Khan's Sikandar

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अगली रिलीज 'सिकंदर' (Sikandar) काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। सलमान खान स्टारर का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस द्वारा किया जा रहा है। ए आर मुरुगादॉस ने सलमान खान की 'सिकंदर' का निर्देशन कर हिंदी सिनेमा में 17 सालों के बाद वापसी की है। सलमान खान ने अपनी इस मूवी के लिए ईद का दिन चुना है। कई लोगों को लग रहा है कि जो गलती सलमान खान ने 'टाइगर 3' के साथ की थी, वो 'सिकंदर' के साथ फिर से दोहराने जा रहे हैं। आइए जानें क्या है ये पूरा मामला?

'सिकंदर' के साथ 'टाइगर 3' वाली करने जा रहे हैं सलमान खान!

सलमान खान के फैन्स को उनकी नई रिलीज 'सिकंदर' को लेकर चिंता हो रही है। लोगों के मुताबिक सलमान खान की आखिरी फिल्म 'टाइगर 3' को निर्माताओं ने दिवाली के दिन यानी रविवार को रिलीज किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई थी। ऐसे में 'सिकंदर' को भी 30 मार्च यानी रविवार के दिन रिलीज करने की प्लानिंग सलमान खान द्वारा की जा रही है। लोगों का मानना है कि 'टाइगर 3' वाली गलती 'सिकंदर' के साथ करना अभिनेता को भारी पड़ सकता है। इस मूवी के कलेक्शन पर काफी असर पड़ सकता है। अगर फिल्म की कहानी में दम नहीं हुआ तो वीक डेज में इसे नुकसान झेलना पड़ेगा।

सलमान खान के फैन्स के अंदर 'सिकंदर' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस मूवी में सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, सत्यराज और सुनील शेट्टी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article