Rashmika Mandanna in Salman Khan's Sikandar: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को कुछ महीनों पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) में देखा गया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने के बाद अब रश्मिका मंदाना धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में लगी हुई हैं। 'एनिमल' की सफलता के बाद बॉलीवुड के कई जाने-माने डायरेक्टर उनके साथ काम करने के लिए बेकरार हैं। अब को जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) मिल गई है।
पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार रश्मिका मंदाना को मेकर्स ने फिल्म 'सिकंदर' के लिए फाइनल कर लिय है। यह पहली होगा जब सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने जा रही है। साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि 'सिकंदर' के लिए फ्रेश जोड़ी को ऑनबोर्ड लाया जाए। उन्होंने जैसे ही रश्मिका मंदाना को स्क्रिप्ट सुनाई वो तुरंत फिल्म करने के लिए राजी हो गईं।
बता दें सलमान खान की 'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगादॉस करने वाले हैं। यह एक धांसू एक्शन फिल्म होगी, जिसमें ड्रामा और इमोशंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाई देगा। रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल पार्क', विक्की कौशल की 'छावा' और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' भी है। इसके अलावा सलमान खान के पास करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'द बुल' भी है। इस फिल्म का निर्देशन विश्वानुर्धान कर रहे हैं।
