सिद्धार्थ मल्होत्रा ने Sadhguru के साथ किया ‘काला चश्मा’ पर डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 05:21 PM IST

Sidharth Malhotra and Sadhguru dancing on Kala Chashma: बॉलीवुड का सुपरहिट डांसिंग गाना 'काला चश्मा' दुनियाभर में फेमस है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अब योगी सद्गुरु के साथ इस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। #SaveSoil की पहल को लेकर सिद्धार्थ ने सद्गुरु से मुलाकात की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सद्गुरु के साथ मुलाकात की है।
  • सिद्धार्थ और सद्गुरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में दोनों काला चश्मा गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।

Sidharth Malhotra and Sadhguru Dances on Kala Chashma: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने गुड लुक्स और दमदार एक्टिंग के चलते इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन अभिनेताओं में एक हैं। सिद्धार्थ ने करीब 10 साल पहले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद से ही सिद्धार्थ का बॉलीवुड में सफर एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा है। सिद्धार्थ अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस से कनेक्ट बनाए रखते हैं। अब सिद्धार्थ का सद्गुरु के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Sidharth Malhotra and Sadguru

Sidharth Malhotra and Sadguru

सिद्धार्थ की फिल्म थैंक गॉड हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, फिल्म में सिद्धार्थ रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन के साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ ने सद्गुरु से एक पर्यावरण जागरूकता पहल को लेकर मुलाकात की है।

End of Feed