बॉलीवुड

Siddharth-Neelam Wedding: गिले शिकवे भुलाकर प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी में पहुंची परिणीति चोपड़ा, देखें तस्वीरें

Parineeti Chopra in Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) जल्द ही 7 जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब तक सिद्धार्थ की शादी की रस्मों में शामिल नहीं हुई थी, जिस कारण लोग हैरान थे लेकिन शादी में शामिल होने के लिए परिणीति चोपड़ा पहुंच चुकी हैं।

Image

Siddharth-Neelam Wedding Parineeti

Parineeti Chopra in Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में पिछले 2 दिनों से चल रही थीं लेकिन अब तक परिणीति चोपड़ा उनमें नजर नहीं आईं। लोग काफी हैरान थे और ऐसी खबरें बन रही थीं कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा में अनबन चल रही है, जिस कारण परिणीति शादी से नदारद हैं लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा वीडियो के अनुसार परिणीति चोपड़ा सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं।

सिद्धार्थ नीलम की शादी में शामिल होने पहुंची परिणीति चोपड़ा

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा वीडियो के अनुसार, परिणीति चोपड़ा भूरे रंग के लहंगे और लाल रंग की चोली में सिद्धार्थ की शादी में पहुंची हैं। परणीति चोपड़ा ने हाथ और गले में गोल्डन की ज्वैलरी पहनी हुई है। परिणीति चोपड़ा का लुक इंडो-वेस्टर्न है, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को परिणीति चोपड़ा का लुक काफी पसंद आ रहा है। आप परिणीति की तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:

खत्म हुई प्रियंका-परिणीति के बीच तकरार

बीते कई दिनों से इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के बीच तकरारों की बातें आ रही थीं, जो आखिरकार खत्म हो गई हैं। परिणीति चोपड़ा ने सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होकर बता दिया है कि चोपड़ा परिवार में कोई अनबन नहीं है। काम चलते भले ही वो शादी की रस्मों में शामिल न हो पायी हो लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि परिवार में तनातनी चल रही है। वैसे बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी कई सारी बहनों में से परिणीति के सबसे करीब हैं। कई दफा दोनों बहनों को साथ में एन्जॉय करते हुए भी देखा गया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article