बॉलीवुड

राही अनिल बर्वे की 'पहाड़पंगिरा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, 2026 के इस महीने से शूटिंग होगी शुरू?

Shraddha Kapoor in Rahi Anil Barve's 'Pahadpangira': ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने राही अनिल बर्वे (Rahi Anil Barve) की 'पहाड़पंगिरा' (Pahadpangira) के लिए हां कर दी है। इस मूवी में श्रद्धा कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा और शूटिंग अगले शुरू की जाएगी।

Image

Photo Credit: Instagram

Shraddha Kapoor in Rahi Anil Barve's 'Pahadpangira': बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते कुछ सालों से एकदम सिलेक्टेड मूवीज ही कर रही हैं। 'स्त्री 2' के सफलता के बाद से फैन्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि श्रद्धा कपूर को अब किस प्रोजेक्ट में देखा जाएगा। फैन्स की बेताबी के बीच अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो राही अनिल बर्वे (Rahi Anil Barve) की 'पहाड़पंगिरा' (Pahadpangira) में नजर आएंगी। इस मूवी की तैयारियां भी मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है की श्रद्धा कपूर साल 2026 में इस मूवी की शूटिंग शुरू कर देंगी।

'पहाड़पंगिरा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर को राही अनिल बर्वे (Rahi Anil Barve) की 'पहाड़पंगिरा' (Pahadpangira) की कहानी पसंद आई है, वो इस मूवी की ओरिजिनल स्टोरी से प्रभावित हैं। पोर्टल के मुताबिक श्रद्धा कपूर इस मूवी की शूटिंग को लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म को पूरा करने के बाद शुरू करेंगी। बताया जा रहा है कि साल 2026 के मिड में श्रद्धा कपूर फिल्म 'पहाड़पंगिरा' की शूटिंग शुरू कर देंगी। श्रद्धा कपूर को इस मूवी में एकदम नए अवतार में देखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट्स एकता कपूर को निगरानी में बनेगा। दूसरी ओर श्रद्धा कपूर ने कुछ दिनों पहले ही एनिमेटेड थिएट्रिकल फिल्म 'छोटी स्त्री' की बड़ी घोषणा की थी। यह घोषणा आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के ट्रेलर लॉन्च पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर के पास फिल्म 'नागिन' भी है, जिसकी शूटिंग काफी समय से चल रही है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर को आने वाले दिनों में फिल्म 'स्त्री 3' में भी देखा जा सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article