बॉलीवुड

महाराष्ट्रीयन संस्कृति को पर्दे पर उतारेगी श्रद्धा कपूर, लक्ष्मण उतेकर की फिल्म के लिए कसी फिल्म, कंधों पर ली अहम जिम्मेदारी

Shraddha Kapoor Next Movie: बॉलीवुड की स्त्री अब अपनी नई फिल्म पर ध्यान दे रही है। स्त्री 2 के बाद फैंस को इंतजार है उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का। श्रद्धा कपूर ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर से हाथ मिलाया है। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें।

Image

Image Source: Instagram

Shraddha Kapoor Next Movie: ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा( Chhava) के बाद फैंस को लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उनका अगला प्रोजेक्ट भी इतिहास के पन्नों को पलटने वाला है। इस बार वह फिल्म लेकर आ रहे हैं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor) के साथ। जी हां श्रद्धा कपूर ने, लक्ष्मण उतेकर( Laxman Utekar) की इस फिल्म को साइन कर लिया है। फिल्म के लिए एक्ट्रेस के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। क्योंकि वह एक ऐसा किरदार करने वाली है, जिसने महाराष्ट्रीयन संस्कृति को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म महाराष्ट्र के इतिहास के एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार पर आधारित है। श्रद्धा इस भूमिका के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। वह न सिर्फ डांस की वर्कशॉप्स अटेंड करेंगी, बल्कि सॉन्ग की भी ट्रेनिंग लेंगी, ताकि अपने किरदार में असली रंग भर सकें।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और इसकी कहानी एक उपन्यास से ली गई है। हालांकि, अभी उपन्यास का नाम सामने नहीं आया है। जिसका वर्किंग टाइटल “आईटीए” बताया जा रहा है, में एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना का किरदार निभाएंगी।

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर, जिन्होंने छावा( Chhava) जैसी फिल्म बनाई थी, अब इस प्रोजेक्ट के ज़रिए एक बार फिर मराठा संस्कृति को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है और इसे 2026 के अंत तक रिलीज करने की योजना है। हालांकि, रिलीज डेट प्री-प्रोडक्शन की तैयारियों पर निर्भर करेगी, क्योंकि मेकर्स इस ऐतिहासिक युग को पूरी भव्यता के साथ दर्शकों तक पहुँचाना चाहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article