बॉलीवुड

Thoughtfull Thursday: UT 69 से इमेज क्लीन कर पाएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, जानिए पोर्नोग्राफी केस का काला चिट्ठा

Thoughtfull Thursday: राज कुंद्रा इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म के चलते वह अपने इमेज क्लीन करना चाहते हैं। यही कारण है उनका इस फिल्म को लाने के लिए। हालांकि देखने यह होगा कि इस फिल्म का दर्शकों पर कितना असर पड़ता है। क्या उन्हें राज की निजी जिंदगी से कोई मतलब है?

Image

raj kundra Thoughtfull Thursday

Thoughtfull Thursday: सिनेमा समाज का आइना होता है, इसके जरिए किसी भी एक मैसेज को हम एक साथ करोड़ों लोगों तक पहुंचा देते हैं। इसका उदाहरण रामायण, महाभारत जैसे सीरियल से लेकर टॉयलेट तक पर फिल्में बनाई गईं जैसे टॉयलेट: एक प्रेम कथा। हालांकि इस माध्यम को अब किसी और तरीके से भी अपनाया जा रहा है। अब सिनेमा के जरिए बड़े लोग अपनी छवि यानी इमेज सुधारने का प्रयास करते हैं। इसका सबसे पहला और बड़ा उदाहरण फिल्म संजू है। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन बनी है। राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म में संजय के जीवन के हर बुरे और अच्छे पहलू दिखाए हैं। हालांकि फिल्म का अंत उन्होंने कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना... गाने से किया। अब ऐसी ही एक और फिल्म आ रही है, जिसका नाम UT 69 है। यह फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के जीवन पर आधारित है।

राज के लिए क्यों जरूरी है यह फिल्म?

ठीक दो साल पहले मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को 6 लोगों के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद इस केस की जांच में तेजी आई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस को यह जानकारी मिली कि इन एक्ट्रेसेस से जबरन अश्लील वीडियो बनवाए जाते थे, जिन्हें पेड मोबाइल ऐप के जरिए बेचा जाता था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उमेश कामत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया, जांच के बाद इस केस में राज कुंद्रा का नाम भी सामने आया। असली कहानी यहीं से शुरू होती है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा था कि राज ने पॉर्न इंडस्ट्री में करीब 8-10 करोड़ रुपए इनवेस्ट किए थे। राज ने अपने भाई केनरिन के नाम से एक कंपनी बनाई, जो ब्रिटेन में रहता है। राज फिल्में भारत में शूट करते और एक फाइल ट्रांसफर सॉफ्टवेयर के जरिए इसे ब्रिटेन तक पहुंचाते। राज ने इस कंपनी का रजिस्ट्रेशन ब्रिटेन में इसलिए किया ताकि वह भारत के साइबर लॉ से बच सकें। इसी मामले में राज को 19 जुलाई 2021 को देर रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

UT 69 का आइडिया कहां से आया?

दरअसल, राज कुंद्रा को मजिस्ट्रेट ने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में भेज दिया था। यहां उन्हें कैदी नंबर 69 मिला था और UT मतलब अंडर ट्रायल होता है। यही कारण है कि फिल्म का नाम UT 69 रखा गया। फिल्म प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में राज के मुताबिक, यह मेरे सबसे खराब दिन थे। इन दिनों मुझे सुसाइड के भी ख्याल आते थे। जेल का खाना और पानी इतना गंदा था कि मुझे डायरिया हो जाता था। मेरी पत्नी इस फिल्म के सपोर्ट में नहीं थीं। मैने ही उनसे कहा कि मेरी कहानी भी सबको पता चलनी चाहिए। आपको बता दें, राज को फिलहाल इस केस में जमानत मिली हुई है।

राज पर क्या हैं आरोप?

  1. आईपीसी धारा 292, 296 अश्लील सामग्री बनाना और बेचना।
  2. धारा 420 - विश्वासघात, कपट।
  3. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67, 67 (ए) - इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री डालना और प्रसारित करना।
  4. महिलाओं का अविवेकपूर्ण प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, धारा 2 (जी) 3, 4, 6, 7 - महिलाओं से संबंधित अश्लील फिल्म बनाना, बेचना और प्रसारित करना।

UT 69 से राज और उनके परिवार को फायदा क्या होगा?

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस से सबसे ज्यादा अगर किसी को नुकसान हुआ है तो वह शिल्पा हैं। राज पर जब यह आरोप लगे और उन्हें गिरफ्तार किया गया। तब शिल्पा के पास कुछ प्रमोशनल ब्रांड्स थे, केस के शुरू होते सब उनके हाथ से निकल गए। मीडिया ट्रायल होता रहा, इसके चलते राज कुंद्रा हमेशा मास्क में रहने लगे। फिल्म के ट्रेलर के दौरान ही उन्होंने अपने चेहरे से मास्क हटाया था। इन सबके अलावा राज कुंद्रा रियल एस्टेट, माइनिंग, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, स्टॉक मार्केट, गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी समेत कई बिजनेस से जुड़े हैं। साथ ही वह एक IPL टीम के मालिक भी हैं। इन सब पर राज के पोर्नोग्राफी केस का असर पड़ा है। अपने बिजनेस और परिवार की जिंदगी को वापस पटरी में लाने के लिए राज अब यह फिल्म लेकर सामने आए हैं। हालांकि देखने यह होगा कि इस फिल्म का दर्शकों पर कितना असर पड़ता है। क्या उन्हें राज की निजी जिंदगी से कोई मतलब है? क्या आम लोगों के बीच भी राज पॉपुलर हैं? क्या राज की इस फिल्म से सच में दर्शक पिघलेंगे? खैर इन सबका जवाब हम सभी को खुद बा खुद कुछ दिनों में मिल जाएगा।

End of Article