Shatrughan Sinha on Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को बढ़ती उम्र के साथ हो रही समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 नवंबर की सुबह दिग्गज अभिनेता को लेकर खबर सामने आई कि उनका निधन हो गया है। हालंकि जब यह खबर फैलने लगी थीं तो धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने कन्फर्म करते हुए बताया कि यह एक अफवाह हैं। अभिनेता बिलकुल ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। धर्मेंद्र की मौत की खबर फैलने से उनके जिगरी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि मरे उनके दुश्मन।
धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराज हुए शत्रुघ्न सिन्हा
मीडिया द्वारा फैलाई गई धर्मेंद्र की मौत पर शत्रुघ्न सिन्हा काफी नाराज हुए हैं। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैंने सुबह उठने के बाद इन खबरों को सच ही मान लिया था क्योंकि ये विश्वसनीय पोर्टल्स और पब्लिकेशन्स से आई थीं। जब मुझे पता चला कि यह खबर सच नहीं है तो मैंने राहत की सांस ली और हैरानी भी हुई। धर्मेंद्र जी सबके चाहिते हैं, वो ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आएंगे। मरे उनके दुश्मन।'
शत्रुघ्न सिन्हा को हैरानी उन सूत्रों पर हो रही है, जो ये जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि धरम जी की कोई टीम नहीं है। तो वो कौन सी टीम है? जिसने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। यह बेहद निराशाजनक है। बता दें शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं। वे एक-दूसरे को चालीस सालों से जानते हैं।
शत्रुघ्न ने आगे कहा, 'मैं अपने दोस्त के लिए ढेरों स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। उसके पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है। अब उनके पोते भी अभिनेता हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में देओल परिवार की तीन पीढ़ियां हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।'
बताते चलें धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रह है। यह पुष्टि अभिनेता की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने की है। फैन्स भी लगातार धर्मेंद्र के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
