बॉलीवुड

Animal: Ranbir Kapoor की मूवी में हुई 80 के दशक के इस खूंखार विलेन की एंट्री, थम जाएंगी दर्शकों की सांसें

Shakti Kapoor Joins Ranbir' Animal: रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा एनिमल (Animal) में शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की एंट्री हो गई है। शक्ति कपूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की मूवी में गैैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने शूटिंग कर दी है।

Image

Animal: Ranbir Kapoor-Shakti Kapoor

Shakti Kapoor Joins Ranbir' Animal: कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की अपकमिंग फिल्म एनिमल साल 2023 की बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक है, जिसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अगर फिल्म से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसमें 80 के दशक के एक खूंखार विलेन की एंट्री भी हो गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये विलेन कौन है तो बता दें रणबीर कपूर की एनिमल में शक्ति कपूर ने धमाकेदार एंट्री मारी है।

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि फिल्म एनिमल में शक्ति कपूर गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। शक्ति कपूर ने अपने किरदार के लिए शूटिंग कर दी है। फिल्म में शक्ति कपूर का रोल काफी दमदार है, जिसके लिए मेकर्स काफी एक्साइटेड हैं। संदीप रेड्डी वंगा अपनी फिल्म के लिए एक दमदार एक्टर की तलाश कर रहे थे जो गैंगस्टर के रोल में परफेक्ट नजर आए। शक्ति कपूर इस रोल के लिए परफेक्ट च्वाइस थे, जिनके साथ संदीप रेड्डी वंगा ने हाथ मिलाया है।

फिल्म एनिमल से अब तक केवल रणबीर कपूर का ही लुक सामने आया है, जिसको दर्शकों ने काफी पपसंद किाय है। फिल्म में रणबीर कपूर खूंखार अवतार में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने दाढ़ी-मूछें बढ़ाई हैं। फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article