बॉलीवुड

रा.वन फिल्म से जुड़े टैक्स मामले में शाहरुख खान को बड़ी राहत, ITAT ने री-असेसमेंट की खारिज

Shahrukh Khan Wins Tax Dispute Case: अभिनेता शाहरुख खान को लंबे समय से चले आ रहे टैक्स मामले में राहत मिली है। फिल्म रा.वन से जुड़े उनके इस केस पर आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने शाहरुख खान की टीम के पक्ष में फैसला सुनाया है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Shahrukh Khan Wins Tax Dispute Case

Shahrukh Khan Wins Tax Dispute Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान( Shahrukh Khan) को लंबे समय से चले आ रहे टैक्स मामले में बड़ी राहत मिली है। 11 साल बाद उनका एक केस सुलझा है जिसमें शाहरुख खान की टीम को छूट दी गई है। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। न्यायाधिकरण ने दोबारा से जांच और वित्तीय वर्ष 2011-2012 के लिए कर अधिकारियों द्वारा पहले जारी किए गए आदेश को खारिज कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार ITAT ने दोबारा से जांच करने से मना कर दिया है। यह मामला फिल्म रा.वन की कमाई से जुड़ा हुआ है।

यह मामला 2011 में आई फिल्म रा.वन से जुड़ा हुआ है। जिसमें रेड चिली एंटरटेन्मेंट के साथ एक समझौता हुआ था जिसमें लिखा था कि फिल्म की 70% शूटिंग यूके में होगी, जिसके कारण 70% का जो भी टैक्स होगा वो विदेश में मान्य होगा। फिल्म की कमाई पर यूके का टैक्स लगना था और एक्टर ने फिल्म से 83.42 करोड़ रुपए की कमाई का दावा किया था। लेकिन टैक्स अधिकारियों ने UK में चुकाए गए टैक्स क्रेडिट के उनके दावे को खारिज कर दिया था। जब दोबारा इसका मूल्यांकन किया गया तो इनकम 84.17 करोड़ पाई गई थी।

इस मामले पर अब 11 साल बाद फैसला लिया गया है जिसमें ITAT बेंच ने फैसला सुनाया कि आयकर विभाग ने जो मामले का पुनर्मूल्यांकन किया है वह कानूनी रूप से उचित नहीं था। यह धारा 147 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं थी जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया। जिससे विदेशी कर क्रेडिट दावों पर अपने लंबे समय से चल रहे विवाद में एक्टर के लिए बड़ी जीत साबित हुई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article