बॉलीवुड

Shahrukh Khan ने Dunki को बताया साफ-सुथरा मनोरंजन, कहा पूरे परिवार के साथ जाए देखने

Shahrukh Khan Talk About Dunki: हीं कुछ दिन पहले आए डंकी के गाने 'लूट पुट गया' ने फैंस के बीच धूम मचा दी है, अपनी फिल्म के इस गाने पर डांस करते हुए किंग खान ने एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया है।

Image

Shahrukh Khan on Dunki Movie

Shahrukh Khan Talk About Dunki: बॉलीवुड किंग खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पठान और जवान की अपार सफलता के बाद शाहरुख खान इस साल की बड़ी मूवी डंकी को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। शाहरुख खान लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले आए डंकी के गाने 'लूट पुट गया' ने फैंस के बीच धूम मचा दी है, अपनी फिल्म के इस गाने पर डांस करते हुए किंग खान ने एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया है।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा डंकी( Dunki) के गया लूट पुट गया पर डांस करता दिखाई दे रहा है। उस वीडियो को शाहरुख खान के एक फैन ने साझा किया है और उसमें लिखा है-मेरा बेटा इस गाने को बहुत पसंद कर रहा है, शायद ये आपको पसंद आएगा। इसे देखकर शाहरुख खान ने रीट्वीट किया है उन्होंने लिखा है कि यह बहुत प्यारा लग रहा है, यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है। आप फिल्म देखने जाए तो इसे जरूर लेकर जाए, यह एक साफ-सुथरी सामाजिक फिल्म है।

बता दें कि राजकुमार हिरानी डायरेक्ट मूवी डंकी 22 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू ( Tapsee Pannu) , विक्की कौशल( Vicky Kaushal) और बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बेहद उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म का पहले ड्रॉप 1 फैंस को बहुत पसंद आया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article