बॉलीवुड

ईद पर Shah Rukh Khan के घर के बाहर लगी फैंस की भीड़, 'मन्नत' की छत से किंग खान ने लोगों पर लुटाया प्यार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 07:31 PM IST

Shah Rukh Khan Eid 2024 Video: शाहरुक खान ने ईद के मौके पर उनके घर मन्नत के बाहर खड़े फैंस से मुलाकात की। इस मौके पर शाहरुख खान के साथ उनके छोटे बेटे अबराम खान भी नजर आए।

Image

Instagram

Shah Rukh Khan Eid 2024: ईद के मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स जश्न में डूबे नजर आए। बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आए। लेकिन सुबह से लोगों की आंखें एक ही स्टार का इंतजार कर रही थी वो है शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)। हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान ने ईद के मौके पर फैंस के मुलाकत की। शाहरुख खान अपने घर मन्नत की छत पर दिखाई दिए। शाहरुख खान का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं इस बार किंग खान किस लुक में नजर आए।

शाहरुख खान ने फैंस को दी 'ईदी'

हर साल की तरह इस साल भी ईद के मौके पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Eid) के घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस नजर आए। फैंस काफी लंबे समय तक शाहरुख खान के घर के बाहर किंग खान का इंतजार कर रहे थे। अब शाहरुख खान ने फैंस के इस इंतजार को खत्म कर दिया। ईद के मौके पर शाहरुख खान अपने घर मन्नत की छत पर बेटे अबराम के साथ नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान ने कुर्ता और पजमा पहना हुआ था। शाहरुख खान का ये देसी लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। शाहरुख खान को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। शाहरुख खान इस दौरान अपना आइकॉनिक पोज और फैंस को खूब सारी फ्लाइंग किस भी दी।

मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान का ये ईद के मौके पर सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। शाहरुख खान के इस वीडियो को उनके फैंस के साथ-साथ ट्रोल भी काफी पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाहरुख खान की वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने किंग खान के साथ-साथ अबराम खान की भी जमकर तारीफ की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article