शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर विरोध जारी है। इस बीच किंग खान ने जॉन अब्राहम (John Abraham) की नया लुक शेयर किया है। जॉन अब्राहम का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पठान के को- एक्टर का नया लुक शेयर करते हुए किंग खान ने प्यारा सा नोट लिखा है। किंग खान ने अपने इंस्टाग्राम जॉन का अनसीन लुक शेयर किया है।
ऑल ब्लैक लुक में पठान एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर ने अपने हाथों में गन पकड़ी हुई है। आपको बताते चलें कि आज जॉन अब्राहम का बर्थडे है। एक्टर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने उनकी फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा।
किंग खान ने शेयर किया जॉन अब्राहम का नया लुक
शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। पठान में शाहरुख, दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने के आने के बाद से लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस गाने में अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग लगातार हो रही है।
शाहरुख की फिल्म का हो रहा जमकर विरोध प्रदर्शन
फिल्म के विरोध में एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विरोध जताते हुए कहा था कि फिल्म के गाने को गंदे मानसिकता के साथ शूट किया गया था। इस फिल्म के गाने को दोबारा शूट करने के लिए कहा था। कई सारे संगठन भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं। पठान की वजह से शाहरुख की फिल्म डंकी की शूटिंग को भी रोका गया।
