बॉलीवुड

शाहरुख खान ने ट्विटर पर दी हेल्थ अपडेट, फैंस ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 18, 2022, 12:18 AM IST

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान चर्चा में छाई हुई हैं। फिल्म रिलीज से पहले एक्टर ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर आस्कमी एनीथिंग एसआरके सेंसेशन रखा था। इस सेंसेशन के दौरान फैंस ने किंग खान से पूछे कई सवाल। एक फैन ने शाहरुख से उनके हेल्थ के बारे में सवाल पूछा?

Image

shahrukh khan (credit pic: instagram)

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग विवादों में घिरा हुआ है। एक्टर ने अपने ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग एसआरके सेंसेशन रखा था। इस सेंसेशन के दौरान शाहरुख से अपने फैंस ने कई सवाल पूछे। किंग खान ने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। शाहरुख खान ने अपने फैंस से अलग- अलग मुद्दों पर बात की। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पठान एक देशभक्ति फिल्म है। शाहरुख खान ने कहा कि उनकी फिल्म का दूसरा गाना अरिजीत सिंह का है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। इस फिल्म को अलग- अलग भाषाओं में 25 जनवरी को रिलीज होगी

फैंस ने की शाहरुख के जल्द ठीक होने की कामना

shahrukh khan -1

shahrukh khan -1

एक फैन ने पूछा अपने खाने की आदत के बारे में बताए। किंग खान ने कहा, मैं इन दिनों ठीक नहीं हूं। मुझे इंफेक्शन हुआ है। इन दिनों मैं दाल- चावल पर हूं। फैन ने उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। कई यूजर्स ने कहा कि इंफेक्शन, प्लीज आप अपना ध्यान रखें। शाहरुख की सेहत के बारे में जानने के बाद फैंस ने कहा कि आप अपना ध्यान रखें।

पठान के अलावा शाहरुख खान जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। ये फिल्म अगले साल 2 जून को रिलीज होगी। शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे हैं। एमपी में पठान के विरोध की वजह से डंकी की शूटिंग को रोकना पड़ा और वहां पर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। डंकी को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article