बॉलीवुड

King: शाहरुख खान के कंधे की चोट हुई ठीक, सुहाना खान के साथ सितंबर में शुरू करने जा रहे हैं "किंग" की शूटिंग

King Shooting Start: फैंस लंबे समय से शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। जब से उनकी अपकमिंग फिल्म किंग का ऐलान हुआ है तभी से लोगों ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस फिल्म में नया क्या होने वाला है। अब किंग की शूटिंग से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, आइए आपको बताते हैं।

Image

Image Source: Shahrukh Khan instagram

King Shooting Start: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान( Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' पर काम कर रहे हैं। हालांकि हाथ में चोट लगने के कारण उनकी इस फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। हाल ही में जब शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के शो के इवेंट पर आए तब उन्हें हाथ में स्लिंग पहने हुए देखा गया था। एक्टर ने कहा था कि मुझे इस चोट से उभरने में एक से दो महीने का वक्त लगने वाला है। वहीं अब खबर सामने आई है कि शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की चोट लगभग ठीक हो गई है और वह दोबारा से शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

अगले महीने शुरू हो जाएगी किंग की शूटिंग

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और सुहाना खान( Suhana Khan) अगले महीने किंग की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसके लिए दोनों स्कॉटलैंड और पोलैंड जाने वाले हैं। यह एक लंबा शूटिंग शेड्यूल होगा जिसमें कम से कम 40 से 50 दिन लगने वाले हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद( Sidharth Aanand) यहां पर शाहरुख खान और सुहाना खान के इमोशनल सीन्स भी शूट करने वाले हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि शाहरुख खान के हाई एक्शन सीन्स उनका बॉडी डबल करेगा।

बात करें शाहरुख खान की चोट की तो, मुंबई में किंग के हाई-इंटेन्स एक्शन सीन्स शूट करते समय शाहरुख खान को चोट लग गई थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अमेरिका भेजा गया। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 2 महीने रेस्ट करने की सलाह दी थी। लेकिन, अब लग रहा है कि शाहरुख खान इस चोट से उभर गए हैं और वह किंग की शूटिंग में जरा भी देर नहीं करना चाहते।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article