Shahrukh Khan attend Aadar Jain Wedding: हाल ही में कपूर खानदान की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर जैन( Aadar Jain) की शादी हुई है। शादी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुई थी। कपूर खानदान के अलावा इस शादी में बच्चन परिवार समेत कई स्टार्स नजर आए थे। अब शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है जिसमें किंग खान शादी में गए हुए नजर आ रहे हैं। वह नए जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आदर जैन की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें किंग खान शाहरुख खान( Shahrukh Khan) नए जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में वह अपनी पत्नी गौरी खान( Gauri Khan) के साथ आदर-अलेखा के साथ तस्वीरें ले रहे हैं। शादी में शाहरुख खान ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था। ब्लैक सूट में वह बेहद स्मार्ट लग रहे हैं, वहीं गौरी खान व्हाइट डिजाइनर सूट में खिलखिलाती दिखाई दी। दोनों आदर और अलेखा को गले लगाकर आने वाले भविष्य के लिए बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। कपूर और खान परिवार का ये प्यार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि शादी में सुहाना खान ( Suhana Khan) भी आई थी उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था।
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म किंग( King) पर काम कर रहे हैं। सुजॉय घोष की इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान( Suhana Khan) के साथ दिखाई देने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
