बॉलीवुड

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना का शूटिंग करते हुए वीडियो हुआ लीक, सामने आए स्टार्स के लुक्स

Cocktail 2 Footage Leak: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Krtii Sanon) की तिकड़ी को होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कॉकटेल 2' में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Pic Credit: X

Cocktail 2 Footage Leak: बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेकर्स बीते कुछ सालों से लगातार अपनी फिल्मों के सीक्वल बनाने में लगे हुए हैं। इस लिस्ट में अब डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल' भी जुड़ गई है। बीते कुछ दिनों से होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग इटली में चल रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) की शूटिंग की एक फुटेज लीक हो गए हैं। इस फुटेज में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Krtii Sanon) दिखाई दी रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है।

इटली में चल रही है 'कॉकटेल 2' की शूटिंग

कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि निर्माताओं ने इटली में एक शानदार गाने को शूट करने की प्लानिंग की है। अब जो फुटेज सामने आई है उसके मुताबिक अब लोगों को यकीन होता दिखाई दे रहा है। इस फुटेज के मुताबिक फिल्म 'कॉकटेल 2' का अहम सीन फिल्माया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना एक रोमांटिक कपल के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि कृति सेनॉन दोनों से बाते करती दिख रही हैं।

'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की तिकड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। कृति सेनॉन और शाहिद कपूर पहले भी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। यह पहली बार है जब शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना को साथ में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस महीने फिल्म 'कॉकटेल 2' के इटली शेड्यूल को पूरा कर लेंगे। इस मूवी को निर्माताओं ने अगले साल यानी साल 2026 में रिलीज करने का मन बनाया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'देवा' में देखा गया था। इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं। फिल्म में शाहिद कपूर ने निडर पुलिस ऑफिस का किरदार निभाया था। हैरानी की बात यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article