बॉलीवुड

'पठान'-'जवान' से भी तगड़ा है शाहरुख खान की 'किंग' का बजट !! रकम जानकर खड़े हो जाएंगे कान

Shah Rukh Khan's King Budget: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'किंग' (King) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो निर्माताओं ने शाहरुख खान की 'किंग' पर 'पठान'-'जवान' के बजट से भी ज्यादा पैसे खर्च करने का फैसला किया है।

Image

Pic Credit: Instagram/Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan's King Budget: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंग' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह मूवी शाहरुख खान के फैन्स के लिए बेहद खास होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि 'किंग' में शाहरुख खान को ऐसे अवतार में देखा जाएगा, जो भारतीय दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'किंग' (King) को मेकर्स बड़े बजट के साथ बनाने जा रहे हैं, जो 'पठान' और 'जवान' से भी काफी ज्यादा होने वाला है।

'किंग' का बजट होगा इतने करोड़

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं ने शाहरुख खान की 'किंग' को लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाने का प्लान किया है। यह शाहरुख खान के करियर की अब तक की सबसे महंगी मूवी होने वाली है। बता दें 'पठान' का बजट 250 करोड़ रुपये था जबकि 'जवान' को मेकर्स ने बनाने में 300 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस मूवी के निर्देशन के लिए शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद को चुना है। सिद्धार्थ आनंद से पहले 'किंग' का निर्देशन सुजॉय घोष करने वाले थे लेकिन बाद में किसी कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

बताया जा रहा है कि जब सुजॉय घोष फिल्म 'किंग' का निर्देशन करने वाले थे तो इसका बजट 150 करोड़ रुपये के आसपास रखा गया था। सिद्धार्थ आनंद के हाथ लगते ही 'किंग' के बजट में भी बढ़ोतरी हुई है। 'किंग' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी में पहली बार शाहरुख खान के साथ बड़े परदे पर उनकी बेटी सुहाना खान स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी।

शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर के खास मौके पर 'किंग' का टीजर जारी किया गया था, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। यह मूवी अगले साल रिलीज की जाएगी, जिसका इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article