Shah Rukh Khan and Ranveer Singh Pic: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। भारत में धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बात मेकर्स काफी ज्यादा खुश हैं। धुरंधर 2 के हिट होने के बाद रणवीर सिंह ने शाहरुख खान से मुलाकात की है। इस दौरान की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में ट्रेंड कर रही है। इस फोटो को देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है तस्वीर पर...-(ये भी पढ़ें- धुरंधर के बाद जॉम्बी बनकर आतंक मचाएंगे रणवीर सिंह, हंसल मेहता ने दिया अपडेट)
शाहरुख-रणवीर को साथ देखकर झूमे फैंस (pic source-twitter)
Shah Rukh Khan and Ranveer Singh Pic (source- twitter)
रणवीर सिंह ने ली सेल्फी
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार एक फ्रेम में आ जाएं तो माहौल ब्लॉकबस्टर जैसा हो जाता है। हाल ही में शाहरुख खान और रणवीर सिंह मुंबई में एक बड़ी स्टार पार्टी में साथ नजर आए। पार्टी में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी समेत कई बड़े सितारे भी मौजूद थे। एक हफ्ते बाद शाहरुख और रणवीर की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शाहरुख अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग के लुक में थे, जबकि रणवीर धुरंधर: द रिवेंज की सफलता का जश्न मना रहे थे। शाहरुख ने सॉल्ट एंड पेपर स्टबल के साथ फॉर्मल शर्ट पहनी थी, वहीं रणवीर ने ब्लैक टी-शर्ट और लेदर जैकेट में कैजुअल लुक रखा था (ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 Box Office Day 17: तीसरे शनिवार भी धुरंधर 2 का चला सिक्का, 17 वें दिन की मोटी कमाई)
Shah Rukh Khan and Ranveer Singh Pic (img source-twitter)
रणवीर सिंह और संजय दत्त का डांस
पार्टी में रणवीर सिंह संजय दत्त के साथ अपनी फिल्मधुरंधर 2 के पॉपुलर गाने आरी आरी पर डांस भी करते दिखे। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर: द रिवेंज तीसरे वीकेंड में 1000 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंच गई है। यह भारत में 1000 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित है और इसमें रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन समेत कई कलाकार हैं।
बताते चलें कि शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले है। किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म किंग दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख जमकर एक्शन करने वाले हैं। मूवी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।किंग अभी प्रोडक्शन में है और फिलहाल सोलो रिलीज होने वाली है।
