बॉलीवुड

MCU की सुपरहीरो फिल्म के लिए Shah Rukh Khan संग हुई बातचीत !! ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए बेताब हैं फैन्स

SRK in Marvel Cinematic Universe's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) की एक सुपरहीरो मूवी लगी है। इस फिल्म से शाहरुख खान को हॉलीवुड डेब्यू करते हुए देखा जाएगा।

Image

Shah Rukh Khan

SRK in Marvel Cinematic Universe's Next: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बड़े पर देखने के लिए फैन्स कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। कई दिनों से शाहरुख खान को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्हें जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू करते हुए देखा जाएगा। इन रिपोर्ट्स पर अगर भरोसा किया जाए तो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) की एक सुपरहीरो मूवी के लिए शाहरुख खान से बातचीत की जा रही है। बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद शाहरुख खान अब हॉलीवुड में भी तहलका मचाते नजर आ सकते हैं।

शाहरुख खान के हाथ लगा एक धांसू हॉलीवुड प्रोजेक्ट

Marvel Leaks नाम के एक एक्स अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट लगने की जानकारी साझा की गई है। मार्वल लीक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'खबर/अफवाह: शाहरुख खान के बारे में अफवाह है कि फ्यूचर प्रोजेक्ट के लिए वो अहम भूमिका के लिए मार्वल स्टूडियोज के साथ बातचीत कर रहे हैं।' इस ट्वीट ने फैन्स की बेताबी और बढ़ा दी है। बता दें शाहरुख खान आने वाले दिनों में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सुपर हीरो बेस्ड मूवी में नजर आ सकते हैं। हालांकि शाहरुख खान ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान के पास इस समय फिल्म 'किंग' है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान को पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन भी विलेन के रोल में नजर आएंगे। मेकर्स इस मूवी की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू कर देंगे। वैसे आप शाहरुख खान को एमसीयू की सुपर हीरो फिल्म में देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article