बॉलीवुड

बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan का ट्रेलर, आज रचेगा नया इतिहास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 14, 2023, 02:13 PM IST

Pathaan Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस से हैं। लगभग 4 साल बाद अपनी फिल्म पठान के साथ शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जिसके साथ ही पठान का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।

Image

Pathaan Trailer Screening at Burj Khalifa

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड फिल्म पठान का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है।
  • आज पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।
  • शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुबई में काफी अधिक है।

Pathaan Trailer on Burj Khalifa: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) का ट्रेलर पहले ही 10 जनवरी 2023 को जारी किया जा चुका है। फिल्म पठान इंडिया के साथ ही दुनियाभर में भी कई देशों में रिलीज की जा रही है। यह सभी जानते हैं कि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस से हैं। लगभग 4 साल बाद अपनी फिल्म पठान के साथ शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जिसके साथ ही अब फिल्म पठान का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर दिखाया जाएगा। पठान का ट्रेलर आज 14 जनवरी को शाहरुख खान की उपस्थिति में दुबई के बुर्ज खलीफा पर स्क्रीन किया जाएगा। इसके साथ ही शाहरुख खान का स्टारडम आज पूरी दुनिया महसूस करने वाली है। फिल्म पठान को लेकर जारी विवादों के बीच यह खबर मेकर्स के लिए एक राहत भरी है।

YRF ने की इस बात की घोषणा

पठान के ट्रेलर की दुबई के बुर्ज खलाफी में स्क्रीनिंग की घोषणा फिल्म के मेकर्स ने ट्वीट के जरिए की है। इसके साथ ही इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसीडेंट नेल्सन डीसूजा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'पठान उन फिल्मों में से है जिसका काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। शाहरुख खान को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग बुर्ज खलीफ पर की जा रही है।'

भारत में विवाद और विदेशों में वाह वाही

एक तरफ जहां शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर इंडिया में विवाद छिड़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को विदेशों में काफी प्यार मिल रहा है। पिछली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जर्मनी में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त रही हैं। इसके साथ ही अब दुबई में बुर्ज खलीफ पर फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि पठान की विदेशों में कमाई बेहतरीन हो सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article