बॉलीवुड

शबाना आजमी के 75वें जन्मदिन पर रोमांटिक हुए जावेद अख्तर, बाहों में लेकर किया खूबसूरत डांस, दीवाने हुए लोग

Javed Akhtar-Shabana Azmi Dance: हर साल की तरह इस साल भी अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके 75वें बर्थडे पर बॉलीवुड स्टार्स ने महफ़िल सजाई, जन्मदिन पर शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर के साथ बेहद रोमांटिक डांस किया। यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Instagram

Javed Akhtar-Shabana Azmi Dance: बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी( Shabana Azmi) ने बीती रात, गुरुवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया। देर रात हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के नामी सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर कल रात की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं। इस पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट ये है कि शबाना आजमी के पति और लेखक जावेद अख्तर( Javed Akhtar) ने पार्टी में चार-चाँद लगा दिए। जिस तरह से उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डांस किया, हर कोई उनका फैन बन गया। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी( Shabana Azmi) अपने जन्मदिन पर बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने रेड एंड ब्लैक गाउन पहना हुआ था। उन्हीं के साथ ट्विनिंग करते हुए जावेद अख्तर ने रेड कुर्ता और ब्लैक नेहरू जैकिट कैरी की थी। दोनों ने साथ में 'प्रिटी लिटल बेबी' पर डांस किया। दोनों को रोमांटिक डांस करते हुए देखकर, वहां मौजूद सभी मेहमानों ने अपना फोन निकाला और वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस क्यूट मोमेंट को हर किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। दोनों की इस जोड़ी को देखकर फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं। हर किसी का कहना है कि जावेद अख्तर अपने पत्नी से बेहद प्यार करते हैं।

बात करें कल रात की पार्टी की तो उसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स शामिल हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में रेखा( Rekha) , उर्मिला मतोंडकर( Urmila Matondkar) , करण जोहर( Karan Johar) , मनीष मल्होत्रा, माधुरी दीक्षित, सोनू निगम समेत सभी ने जश्न मनाया। जावेद अख्तर के बेटे फराह्न अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर की है। जो जमकर वायरल हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article