किंग की शूटिंग के दौरान Shah Rukh Khan का कैसा बेटी सुहाना संग बर्ताव, Saurabh Shukla ने खोले सेट से जुड़े राज

Shah Rukh Khan News: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान संग नजर आने वाले हैं। ऐसे में को-एक्टर सौरभ शुक्ला ने खुलासा किया कि आखिर किंग खान अपनी बेटी संग सेट पर कैसा बर्ताव करते हैं।

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म किंग इस साल 2026 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी, जिसके लिए जनता काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को बॉलीवुड में री-लॉन्च करने जा रहे हैं। दोनों बाप और बेटी की जोड़ी को स्क्रीन पर देखना काफी मजेदार होने वाला है। अब हाल ही में फिल्म में नजर आने वाले एक्टर सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर शाहरुख का सेट पर सुहाना संग बर्ताव कैसा होता है? (ये भी पढ़ें: किंग की शूटिंग को छोड़ मैच देखने पहुंचे Shah Rukh Khan, बेटी Suhana Khan संग किया अपनी टीम केकेआर को जमकर सपोर्ट)

shah rukh khan news

शाहरुख खान का कैसा बेटी सुहाना संग सेट पर बर्ताव/फोटो क्रेडिट-शाहरुख खान/सौरभ शुक्ल इंस्टाग्राम

    शाहरुख खान और सुहाना खान की सेट पर बान्डिंग कैसी?

    सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में एक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि शाहरुख खान एक बहुत समझदार और अच्छे पिता हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा करना तो हर माता-पिता की जिम्मेदारी होती है, लेकिन शाहरुख़ अपने बच्चों को काफी आज़ादी भी देते हैं, ताकि वे अपनी अलग पहचान बना सकें। सौरभ शुक्ला के अनुसार, शाहरुख़ न तो बच्चों पर ज़्यादा हक जताते हैं और न ही ज़रूरत से ज़्यादा पजेसिव होते हैं। वह एक संतुलित तरीके से अपने पिता होने की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सेट पर शाहरुख़ अपनी बेटी सुहाना ख़ान के साथ एक को-एक्टर की तरह व्यवहार कर रहे थे। वह उनके साथ सामान्य कलाकार की तरह रिहर्सल करते थे और उन्हें सुझाव भी देते थे, जैसे किसी भी दूसरे सह-कलाकार के साथ करते हैं। (ये भी पढ़ें: Jailer 2: रजनीकांत संग 2-2 हाथ करने को तैयार शाहरुख खान)

    शाहरुख खान और सुहाना खान की सेट पर कैसी बान्डिंग/फोटो क्रेडिट-सुहाना खान इंस्टाग्राम

    सौरभ शुक्ला ने की शाहरुख खान की तारीफ

    सौरभ शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बादशाह में शाहरुख़ ख़ान के साथ काम किया था। उस समय शाहरुख़ एक उभरते हुए सितारे थे। हालांकि, उस दौरान उनसे उनकी ज़्यादा मुलाकात नहीं हुई और बातचीत भी बहुत कम हुई। उन्होंने आगे कहा कि सालों में अलग-अलग मौकों पर उनकी शाहरुख़ से मुलाकात होती रही है। शाहरुख़ न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि बहुत अच्छे बिज़नेसमैन भी हैं। उनकी बिज़नेस समझ काफी शानदार है। सौरभ शुक्ला के अनुसार, इतनी बड़ी सफलता और साम्राज्य खड़ा करना और उसे संभालना आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि आज भले ही शाहरुख़ के पास एक बड़ी टीम है, लेकिन उस टीम को उन्होंने खुद खड़ा किया है। इसके अलावा, उन्हें अपने परिवार का भी पूरा साथ और समर्थन मिला है, जो उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाता है।

    End of Feed