Sara Ali Khan in Sidharth Malhotra starrer Yodha: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म योद्धा (Yodha) का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में सारा अली खान (Sara Ali khan) के होने की खबर सामने आ रही है। खबर सामने आ रही है कि सारा अली खान फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं, हालांकि उनका रोल एक कैमियो जितना हो सकता है। फिल्म के ट्रेलर में भी सारा अली खान को नहीं दिखाया गया है। हालांकि ट्रेलर में भी लोगों ने सारा अली खान की एक झलक पकड़ ली है। लोग ट्रेलर देख चर्चा कर रहे हैं कि कहीं ये सारा अली खान ही तो नहीं हैं।
मेकर्स ने फिल्म में सारा अली खान के रोल को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है, न ही किसी पोस्टर में और न ही ट्रेलर या टीजर में। अब फिल्म की रिलीज के बाद ही यह पता चलने वाला है।
योद्धा में नजर आएंगी सारा अली खान?
ऐसा लगता है कि फिल्म योद्धा में सारा अली खान के रोल को लेकर मेकर्स दर्शकों को सरप्राइज करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, तेज आंखों वाले दर्शकों ने ट्रेलर में 1:10 के आसपास सारा अली खान की एक झलक देख ली है।

जिसमें सारा एक केबिन क्रू सदस्य की भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही है, जो लाल साड़ी पहने हुए है। इसके बाद योद्धा को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
