बॉलीवुड

'वो मर्दों को सिग्नल देती है...'- रेखा पर फूटा था संजय दत्त की मां का गुस्सा, एक्ट्रेस को सरेआम कहा था 'चुड़ैल'

Sanjay Dutt Mother And Actress Nargis Dutt Once Slams Rekha In Interview: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का नाम सिनेमाजगत के कई एक्टर्स संग जुड़ चुका है। इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम भी शामिल है। वहीं उनकी मां और एक्ट्रेस नरगिस दत्त ने रेखा पर सरेआम लांछन लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Image

फोटो क्रेडिट- रेखा फैनपेज, संजय दत्त इंस्टाग्राम

Sanjay Dutt Mother And Actress Nargis Dutt Once Slams Rekha In Interview: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने अपनी फिल्मों और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। रेखा की फिल्में आज भी लोग चाव से देखना पसंद करते हैं। लेकिन करियर में हिट रहने वाली रेखा की असल जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी हुई थी। रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की चर्चा तो आज तक होती ही है। लेकिन अमिताभ बच्चन के अलावा भी रेखा का नाम बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। इस चीज की वजह से रेखा को कई बार निशाना भी बनाया गया। यहां तक कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ भी रेखा का नाम जुड़ा था, जिसे लेकर उनकी मां और एक्ट्रेस नरगिस दत्त बुरी तरह भड़क गई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने रेखा को इंटरव्यू में 'चुड़ैल' तक कह दिया था।

रेखा ने लगाया था संजय दत्त के नाम का सिंदूर!

रेखा (Rekha) और संजय दत्त ने फिल्म 'जमीन आकाश' में साथ काम किया था। इस फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां इस कदर बढ़ने लगी थीं कि उनके अफेयर की चर्चा होनी शुरू हो गई थी। यहां तक कि ये भी दावा किया गया था कि रेखा ने संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाया है। जहां रेखा और संजय दत्त ने इस बात पर चुप्पी साधी रही तो वहीं नरगिस दत्त का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

नरगिस दत्त ने सरेआम निकाली रेखा पर भड़ास

रेखा (Rekha) के प्रति नरगिस दत्त अपना गुस्सा नहीं रोक पाईं। उन्होंने 1976 में रेखा के लिए विवादित बयान दिया। एक्ट्रेस ने कहा था, "वो (रेखा) मर्दों को ऐसे सिग्नल देती है, जैसे वो आसानी से मौजूद हो। कुछ लोगों की आंखों में वह चुड़ैल से कम नहीं है। कई बार मुझे लगता है कि मैं उन्हें समझती हूं। मैंने अपने करियर में बहुत से ऐसे बच्चों के साथ काम किया है, जिन्हें साइकोलॉजिकल परेशानी है। लेकिन वो खोई हुई है। उसे एक मजबूत आदमी की जरूरत है।"

रेखा और संजय दत्त ने गुपचुप की थी शादी?

बता दें कि रेखा (Rekha) और संजय दत्त को लेकर ये भी खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली है। लेकिन रेखा की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान ने इन दावों को सिरे से कारिज किया था। वहीं संजय दत्त ने भी एक मैगजीन को दिये इंटरव्यू में रेखा संग रिश्ते की खबर को खारिज किया था।

रेखा को बताया गया था 'नेशनल वैंप'

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल संग शादी रचाई थी। दोनों की कुछ तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। लेकिन 1990 में मुकेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी के दुपट्टे का इस्तेमाल कर पंखे से लटककर जान दे दी थी। मुकेश अग्रवाल के निधन के बाद रेखा की जिंदगी में ऐसा तूफान आया था कि लोगों ने उन्हें मुकेश अग्रवाल की हत्या का जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, रेखा को वैंप तक बताया गया था और उनपर पति को 'खाने' का आरोप लगा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article