बॉलीवुड

संदीप रेड्डी वांगा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा हैं Animal-Spirit? डायरेक्टर ने उगला सच

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 28, 2023, 04:08 PM IST

फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल को लेकर बज बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, संदीप वांगा एनिमल और नेक्स्ट को मिलाकर एक मूवी बनाएंगे। इस खबर पर निर्देशक संदीप ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Ranbir, Sandeep Vanga Reddy, Prabhas (credit pic: instagram)

फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा अपनी तीसरी फिल्म एनिमल (Animal) के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे रहैं। गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लीड रोल में है। रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले महीने 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक संदीप वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट की अनाउंसमेंट कर दी है। स्पिरिट में प्रभास (Prabhas) मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर फिल्म में पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, स्पिरिट और एनिमल एक ही सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। निर्देशक संदीप वांगा से यही सवाल पूछा गया।

क्या स्पिरिट और एनिमल होगी सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा

फिल्ममेकर ने कहा कि ये सच नहीं है। मैं पैसे बनाने के लिए किसी भी तरह के यूनिवर्स को नहीं बनाऊंगा। अगर सच में मेरे पास कोई अच्छा और एक्साइटिंग आइडिया आएगा तो मैं जरूर इस बारे में सोचूंगा लेकिन सिर्फ पैसे बनाने के लिए तो नहीं करूंगा। मेरे पास दोनों कैरेक्टर के लिए स्टोरी होनी चाहिए।

नंदमुरी बालकृष्ण के टॉक शो पर रणबीर ने कहा था कि वांगा सर, अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट पर काम कर रहे हैं। अगर इस फिल्म में अगर मेरे लिए छोटा सा रोल भी होगा तो मैं करने को तैयार हूं। रणबीर की एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article