Akshay Kumar Movie Samuk: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार का नाम कई नई फिल्मों से भी जुड़ रहा है। इन सब के बीच अक्षय कुमार की झोली में एक और फिल्म आ गई है। अक्षय कुमार की इस अपकमिंग फिल्म की खबर सामने आने के बाद से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म में क्या खास होने वाला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Welcome To Jungle का नया पोस्टर रिलीज, आइकॉनिक कॉमिक अंदाज में दिखे Akshay Kumar)
अक्षय कुमार की नई फिल्म (Image Source: IMDb/ Grok)
अक्षय कुमार के हाथ लगी नई फिल्म
एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार के हाथ एक और नई फिल्म लगी है। लेकिन इस बार अक्षय कुमार एकदम अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार जल्द ही सामुक (Samuk) नाम की एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एलियंस और डरावने रहस्यमयी घटनाओं पर बेस्ड होगी। इस फिल्म को कनिष्क वर्मा (Kanishk Varma) डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसे अक्षय कुमार, विपुल अमृतलाल शाह और अशिन शाह मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात ये है कि अक्षय और विपुल शाह करीब 12 साल बाद फिर साथ काम करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम कर चुके कई इंटरनेशनल टेक्नीशियंस को भी टीम में शामिल किया गया है। (ये भी पढ़ें: अस्पताल में क्यों भर्ती हुए Akshay Kumar? टेंशन में आए फैंस)
अक्षय कुमार की नई फिल्म (Image Source: Grok)
ल्यूक टंबर ने कही ये बात
फिल्म को लेकर ल्यूक टंबर ने कहा, 'ये प्रोजेक्ट इंटरनेशनल स्टंट एक्सपीरियंस, शानदार फिल्ममेकिंग और असली एक्शन का बेहतरीन मिक्स है। मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूं। हमारा मकसद ऐसी फिल्म बनाना है जिसमें दमदार कहानी के साथ जबरदस्त लाइव-एक्शन सीक्वेंस हों, जिन्हें दुनियाभर के दर्शक पसंद करें।'
