बॉलीवुड

Sam Bahadur Box Office Collection: एनिमल की आंधी में उड़ी विक्की कौशल की सैम बहादुर, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2023, 10:04 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की कमाई में उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन सिनेमाघरों में 46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट था। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।

Image

Sam Bahadur Collection (credit pic: instagram)

Sam Bahadur Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की वॉर ड्रामा फिल्म सैम बहादुर को बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सैम बहादुर में विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजर ने किया है। फिल्म में विक्की ने देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। फिल्म में सैम मानेकशॉ की जिदंगी को दिखाया गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

सैम बहादुर ने दूसरे दिन 9. 25 करोड़ की कमाई कर ली है। दूसरे दिन सिनेमाघरों में 46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेंट था। फिल्म ने कुल मिलकार 15. 50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.50 करोड़ का बिजनेस किया था।

रणबीर की एनिमल से मिल रही है कड़ी टक्कर

सैम मानेकशॉ के रोल में विक्की ने शानदार काम किया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सान्या मल्होत्रा सैम की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं, फातिमा ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। सैम बहादुर को रणबीर कपूर की एनिमल से कड़ी टक्कर मिल रही है। एनिमल ने दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा का पार कर लिया है। एनिमल ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ की कमाई की है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article