बॉलीवुड

Salman Khan के घर हुई फायरिंग पर Aayush Sharma ने किया रिएक्ट, कही ये बात

Aayush Sharma on Salman Khan's House Gun Firing Incident: कुछ दिनों पहले सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो अनजान लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद मुंबई ने जल्द ही उन लोगों को पकड़ लिया था। ऐसे में अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Salman Khan and Aayush Sharma

Aayush Sharma on Salman Khan's House Gun Firing Incident: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित घर पर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई थी। इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। मुंबई पुलिस ने भी तुरंत इस मामले में एक्शन ले लिया था। जिन लोगों ने सलमान खान के घर फायरिंग की थी उनकी मुंबई ने पुलिस ने पकड़ लिया है। ऐसे में अब सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर रिएक्शन दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आयुष शर्मा ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बारे में बात की। आयुष शर्मा ने कहा कि जिस तरह मुंबई पुलिस ने जल्द से जल्द चीजों को कंट्रोल किया वो तारीफ के लायक है। उन्होंने मुंबई पुलिस का सपोर्ट मिलने के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने सलमान और उनके परिवार को मिली दुआओं के बारे में भी बताया।

आयुष शर्मा ने यह भी कहा कि सलमान खान अब काम पर लौट चुके हैं। इस घटना की जांच जारी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई को गैंगस्टर करार दे दिया है। इतना ही उनका भाई अनमोल बिश्नोई भी फायरिंग केस में वांटेड है। इस समय सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान और आयुष शर्मा दोनों एक साथ फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म 'रुसलान' में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article