बॉलीवुड

'Fateh 2' में हुई सलमान खान की एंट्री, Sonu Sood ने बताया पूरा सच

Salman Khan in Fateh 2: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर रही है लेकिन ऑडियंस को यह काफी पसंद आई है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक सोनू सूद फिल्म 'फतेह 2' में सलमान खान को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Image

Salman Khan in Sonu Sood's Fateh 2

Salman Khan in Fateh 2: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की नई एक्शन-थ्रिलर बेस्ड मूवी 'फतेह' (Fateh) 10 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस धीरे-धीरे कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म ने 4 दिनों में 7.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी में सोनू सूद के एक्शन अवतार को देखकर लोगों की आंखें खुली रह गई है। भले ही इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स ना मिले हो लेकिन सोनू सूद इसके दूसरे पार्ट यानी 'फतेह 2' (Fateh 2) को बनाने के लिए इच्छुक हैं। सोनू सूद ने यह भी बताया कि वो दूसरे पार्ट में सलमान खान का कैमियो कराना चाहते हैं।

'फतेह 2' में नजर आएंगे सलमान खान!

इंस्टाग्राम पर Ask Sonu सेशन के दौरान एक यूजर ने सोनू सूद से पूछा कि सलमान खान ने आपकी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया और इसे मिली सफलता के बारे में उनका क्या सोचना है। सोनू सूद ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'सलमान मेरे भाई की तरह हैं। फतेह 2 के लिए मैं उनसे रिक्वेस्ट करूंगा कि वो इसमें स्पेशल अपीयरेंस करें।' अब लोगों को यह कन्फर्म हो गया है कि 'फतेह 2' में सलमान खान कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

Sonu Sood on Fateh 2

Sonu Sood on Fateh 2

सोनू सूद के साथ फिल्म 'फतेह' में जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी का निर्देशन भी सोनू सूद ने हे किया है। इस मूवी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर राम चरण और कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' से हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article