बॉलीवुड

Salman Khan ने करोड़पति होकर भरी महफिल में पहने फटे जूते, सादगी देख भर आया फैंस का दिल

Salman Khan Wears Torn Shoes: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है, जिसमें वह भरी महफिल में फटे हुए जूते पहने नजर आए। इस फोटो को देखकर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

सलमान खान ने पहने फटे जूते

Salman Khan Wears Torn Shoes: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान की 'टाइगर 3' (Tiger 3) इस दिवाली पर रिलीज हुई थी, जिसने विश्वस्तर पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। लेकिन इन सबसे इतर सलमान खान एक बार फिर से अपनी सादगी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) की एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह फटे हुए जूते पहने नजर आए।

सलमान खान (Salman Khan) की ये तस्वीर 'फर्रे' फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ी हुई है, जिसमें वह कैटरीना कैफ के साथ बैठे दिखाई दिये। हालांकि फोटो में जब लोगों की नजर सलमान खान के पैरों पर पड़ी तो वो हैरान रह गए। फोटो में नजर आया कि सलमान खान ने फटे हुए जूते पहने थे और इस चीज को लेकर भाईजान को जरा भी हिचक महसूस नहीं हुई। सलमान खान की ये फोटो देख लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।

सलमान खान (Salman Khan) की तस्वीर देख एक यूजर ने उनकी सादगी की तारीफ की और लिखा, "चीजें जो हमें सलमान खान से सीखनी चाहिए। वह बड़े स्टार हैं और महंगे से महंगे जूते खरीद सकते हैं। इसके बाद भी उन्होंने फटे हुए जूते पहने। ये चीज उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ ब नाती है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सलमान भाई ने फटे हुए और पुराने जूते पहने हैं। ये बहुत ही सादगी पसंद इंसान हैं।" एक यूजर ने सलमान की इस बात पर चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई का फटा हुआ जूता पहनना भी जल्द ही फैशन बन जाएगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article