बॉलीवुड

Animal Trailer Twitter Review: मास और क्लास का डबल डोज है 'एनिमल' फैंस ने शुरू की फर्स्ट शो की प्लानिंग

Animal Trailer Twitter Reaction In Hindi: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखरी इस पर दर्शकों का क्या कहना है।

Image

Animal Trailer Twitter Review

Animal Trailer Twitter Reaction: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। एनिमल का क्रेज जोरों शोरों से फैंस के सिर चढ़ बोल रहा है। ऐसे में उनकी फिल्म की रिलीज को लेकर भी फैंस के बीच हला मचा हुआ है। अभी हाल ही में फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर को देख सभी दर्शकों के होश उड़ गए हैं मानो। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ट्रेलर को देखकर फैंस और दर्शकों का किया रिएक्शन है।

जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) 1 दिसंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी। ऐसे में मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर और बाकि सोशल मीडिया साइट्स पर दर्शकों के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने ट्रेलर का रिव्यू करते हुए लिखा है कि 'एनिमल रणबीर कपूर की अब तक बेस्ट फिल्म होने वाली है'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि क्या बवाल बना दिया भाई ये,मजा आ गया,पहला दिन पहला शो पक्का। साथ ही ट्रेलर में बाप और बेटे के अनमोल रिश्ते को भी दिखाया गया है। एक बेटा अपने बाप के लिए किस हद तक जा सकता है, इस फिल्म में बखूबी दिखाया है।

ट्रेलर में रणवीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल (Bobby Deol) के विलेन वाले किरदार को बेहद ही पसंद किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर संदीप वेंगा ने डाइरेक्ट किया है। साथ ही रणबीर कपूर के साथ-साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article