Arpita khan jewelry stolen: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान के घर 16 मई को चोरी हो गई है। अर्पिता खान के डायमंड इयररिंग्स घर से ही चोरी हो गए। जिसके बाद शक घर के एक नौकर पर ही जताया जा रहा था। इस बात की सूचना अर्पिता ने पुलिस को दी और लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि अर्पिता के इयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा है। पुलिस ने शक जताते हुए नौकर से पूछताछ ही और जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि जूलरी उसी ने चुराई है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नौकर को गिरफ्तार कर लिया और जूलरी भी बरामद कर ली हैं।
ऐसे हुई अर्पिता के घर चोरी
अर्पिता खान ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके डायमंड के इयररिंग्स घर पर एक मेकअप ट्रे में संभालकर रखे हुए थे। उन्होंने जब दोबारा चेक किए तो वह गायब हो चुके थे। अर्पिता ने बताया कि उन इयररिंग्स की कीमत 5 लाख से भी ऊपर है, अर्पिता खान की शिकायत के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में नौकर पर ही शक जताया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जूलरी चुराकर हुआ फरार
अर्पिता खान ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि संदीप उनके घर पर हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। वह ज्यादा समय से उनके घर पर नहीं था, सिर्फ 4 महीने ही हुए थे। इसके साथ ही घर में वह 11 लोगों की टीम के साथ काम कर रहा था। संदीप ने डायमंड इयररिंग्स चुराई और किसी को बिना बताए घर से गायब हो गया। जिसके बाद सभी का शक उसपर गया और बाद में जूलरी भी उसी के पास से बरामद की गई। सोशल मीडिया पर ये खबर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
