बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की सफलता से गदगद हुए 'भाईजान', Salman Khan ने यूं किया फैंस का शुक्रिया

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 24, 2023, 08:02 AM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, अब सलमान ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया कहा है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का पोस्ट वायरल हो रहा है।

Image

Kisi ka bhai kisi ki jaan

KEY HIGHLIGHTS
  • KKBKKJ को बॉक्स ऑफिस पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स।
  • सलमान खान की फिल्म ने ईद पर की जमकर कमाई।
  • ‘भाईजान’ ने अब फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ इस साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज कर दी गई है। ‘भाईजान’ की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को फैंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है, दो दिनों के भीतर फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी कर ली है। ‘भाईजान’ के लॉयल फैंस ने इस ईद के मौके पर भी उन पर जमकर प्यार लुटाया है। किसी का भाई किसी की जान को क्रिटिक्स के औसत रिव्यू मिले हैं, बावजूद इसके सलमान के स्टारडम के चलते फिल्म के शो हाउसफुल गए हैं। फैंस सिर्फ सलमान खान को देखने के लिए थिएटर्स जा रहे हैं। अब सलमान खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।

सलमान खान ने फैंस को कहा शुक्रिया

फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर अब भाईजान ने शुक्रिया कहा है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत सारा धन्यवाद, सच में आप का कहे दिल से शुक्रिया #KKBKKJ’। सोशल मीडिया पर सलमान खान की इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अगर आप सलमान के बहुत तगड़े वाले फैन हैं, तब ही इस फिल्म को देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स

बता दें ‘भाईजान’ ने एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए फैंस को ईदी दे दी है। किसी का भाई किसी की जान एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें भारी-भरकम स्टारकास्ट मौजूद है। फिल्म में भूमिका चावला, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी जैसे सितारे मौजूद हैं। फिल्म को अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते सलमान की यह फिल्म भी हिट साबित हो सकती है। वीकेंड पर फिल्म के कई शो हाउसफुल गए हैं

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article