बॉलीवुड

सलमान-आमिर-शाहरुख तीनों खान में से कौन है बेहतरीन स्टार परेश रावल ने बताया काम करने की बात आती है तो ये एक्टर.....

Paresh Rawal Reveal his Favourite Khan: हेरा फेरी 3 एक्टर परेश रावल हाल ही में अपने इंटरव्यू में इंडस्ट्री के तीनों खानों के बारे में बात करते नजर आए। परेश रावल ने बताया कि उनका फेवरेट स्टार कौन है। सलमान-शाहरुख-आमिर के काम के बारे में उन्होंने डीटेल में बताया ।

Image

Paresh Rawal Reveal his Favourite Khan

Paresh Rawal Reveal his Favourite Khan: बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार परेश रावल( Paresh Rawal) हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर पर बात करते नजर आए। परेश ने अपनी करियर की शुरुआत से लेकर जीवन में आए उतार-चढ़ाव सभी का जिक्र किया। एक्टर जो कि सलमान-शाहरुख और आमिर तीनों खान के साथ काम कर चुके हैं उन्होंने उस अनुभव को भी साझा किया। परेश रावल ने तीनों बिग स्टार्स पर बात करते हुए बताया कि उन्हें कौन बेहतरीन लगता है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने सलमान-शाहरुख खान पर क्या कहा

द लल्लनटॉप के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिनेता परेश रावल ने अपने फेवरेट खान के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि जब काम की बात आती है तब उन्हें आमिर खान( Aamir Khan) पसंद है वह जिस तरह से अपने काम में निपुणता लेकर आते हैं उसकी शुद्धता पर ध्यान देते हैं वह कमाल का है। एक्टिंग के साथ-साथ वह हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं। यही कुछ कारण है कि लोग आमिर की फिल्म देखने जरूर आते हैं कि उन्हें पता है वह जरूर कुछ बेहतरीन करेंगे।

वहीं सलमान खान( Salman Khan) पर बात करते हुए परेश रावल ने कहा कि सलमान खान का जो करिश्मा है उनका जो चार्म है वह बेहतरीन हैं। उनका ये ढंग ही लोगों को बहुत पसंद आता है। वह एक नैचुरल पर्फॉर्मर हैं और अपने हाव-भाव से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इसी के साथ अभिनेता ने शाहरुख खान( Shahrukh Khan) पर भी बात की स्वदेश में शाहरुख की भूमिका का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि कैसे अभिनेता पूरी तरह से अपने किरदार में खो गए, उन्होंने इतना प्रामाणिक प्रदर्शन किया कि दर्शक भूल गए कि वे शाहरुख खान को देख रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article