बॉलीवुड

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के हाथ लगी विकास बहल की फिल्म, इस एक्टर संग शेयर करेंगी स्क्रीन

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 13, 2025, 06:25 PM IST

Alizeh Agnihotri New Movie: सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। इस बार अलीजेह अग्निहोत्री के हाथ एक बड़े डायरेक्टर की फिल्म लगी है। फिल्म में अलीजेह अग्निहोत्री के साथ ये फेमस स्टार नजर आने वाला है।

Image

Image Source: Alizeh Agnihotri Instagram

Alizeh Agnihotri New Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अलीजेह अग्निहोत्री अक्सर बॉलीवुड के इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। इन सब के बीच अब अलीजेह अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म को लेकर खबरों में आ गई हैं। इसको लेकर अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें अलीजेह अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्म में अलीजेह अग्निहोत्री के साथ इस बॉलीवुड स्टार की भी एंट्री होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं अलीजेह अग्निहोत्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में।

अलीजेह अग्निहोत्री के हाथ लगी बड़ी फिल्म

सलमान खान भांजी अलीजेह अग्निहोत्री एक बार फिर से खबरों में आई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अलीजेह अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म है। Peeping Moon की रिपोर्ट के मुताबिक अलीजेह अग्निहोत्री फिल्म मेकर विकास बहल (Vikas Bahl) की अनटाइटल्ड अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अलीजेह अग्निहोत्री के साथ बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल (Raghav Juyal) भी नजर वाले हैं। फिल्म के लिए दोनों को लीड रोल्स ऑफर हो गए हैं। ये फिल्म ये 2014 की फ्रेंच-बेल्जियन मूवी 'ला फेमिल बेलियर' (La Famille Belier) ऑफिशियल इंडियन रीमेक है। जिसे रिलायंस एंटरटेनमेंट (Reliance Entertainment) प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर विकास बहल दो साल से काम कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अलीजेह अग्निहोत्री और राघव जुयाल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अलीजेह अग्निहोत्री और राघव जुयाल की इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

कब से शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट में अलीजेह अग्निहोत्री और राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म से जुड़े और भी खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अलीजेह अग्निहोत्री और राघव जुयाल की फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होकर 2026 की पहली तिमाही में खत्म होगी। अलीजेह अग्निहोत्री और राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article