Salman Khan Gets Support From Bigg Boss Contestant Amid Trolling: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान साल 2026 में फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। लेकिन 'बैटल ऑफ गलवान' का बीते 27 दिसंबर को टीजर रिलीज हुआ, जिसमें युद्ध के मैदान में अपनी मुस्कुराहट दिखाने के लिए सलमान खान बुरी तरह ट्रोल हो गए। लोगों ने उनके इस अंदाज को लेकर मीम बनाना भी शुरू कर दिया। हालांकि इस ट्रोलिंग के बीच अब 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट ने सलमान खान (Salman Khan) का समर्थन किया है।
'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने सलमान खान (Salman Khan) के लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया है। तहसीन पूना वाला ने अपने ट्वीट में लिखा, "जो लोग 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर में सलमान खान को एक हल्की मुस्कुराहट के लिए ट्रोल कर रहे हैं, वो लोग प्वॉइंट समझ नहीं रहे। ये कैजुअल नहीं बल्कि धैर्य है। ये शांत आक्रमण है। ये उस सिपाही का लुक है, जो समझता है कि वह किस चीज की ओर जा रहा है और जब दुश्मन सामने होता है तो डरने से साफ इंकार कर देता है। जब एक सिपाही युद्ध मैदान में कदम रखता है तो दो ही नतीजे होते हैं, या तो वो जीतता है और अपने राष्ट्र की रक्षा करता है और या इसके लिए खुद मर मिटता है। एक सिपाही के लिए दोनों ही जीत है।"
तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) यहीं नहीं रुके। उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के सपोर्ट में आगे लिखा, "टीजर ने अपनी कुछ पंक्तियों के साथ इस मानसिकता को पहले ही साफ कर दिया है। 'जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना। आज नहीं तो फिर कभी।' 'मौत से क्या डरना, उसे तो आना ही है।' ये मुस्कुराहट कमजोरी नहीं है, बल्कि स्वीकारना है और साहस है। अगर फिल्म यही टोन रखती है तो यह चीज बहुत सशक्त है।"
