बॉलीवुड

59 की उम्र में सलमान खान ने फ्लॉन्ट की 30 के नौजवान जैसी बॉडी, लोगों ने कहा- भाई ने फिटनेस को सीरियस ले लिया

Salman Khan Share New Pics: सलमान खान( Salman Khan) ने स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते हुए शर्टलेस फोटो शेयर की हैं। पूल के अंदर सलमान खान अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में वह फैट से एकदम फिट नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैंस भी उनकी चुटकी लेते नजर आए।

Image

Salman Khan Share New Pics

Salman Khan Share New Pics: अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) हाल ही में सिकंदर( Sikandar) में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। हालांकि भाईजान के फैंस ने इस फिल्म को बड़े पर्दे पर हिट बना दिया था। सलमान खान ने बीती रात सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह एकदम फिट लग रहे हैं। स्विमिंग का आनंद लेते हुए सलमान खान ने कई सारी फोटोज क्लिक करवाई हैं। इन तस्वीरों में वह फैट टू फिट नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैंस भी उनकी चुटकी लेते नजर आए।

सलमान खान( Salman Khan) ने स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते हुए शर्टलेस फोटो शेयर की हैं। पूल के अंदर सलमान खान अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। पहली तस्वीर में सलमान खान अपनी टोंड बैक को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उन्होंने गले में सिल्वर चेन पहनी है साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी यूनिक नजर आ रहा है। सबसे मजेदार तो इन तस्वीरो का कैप्शन है जिसमें सलमान खान ने लिखा है " एलो जी सनम हम आ गए..... अब इतना भी गुस्सा ना करो जानी" उनकी इस पोस्ट पर नेटफ्लिक्स ने कॉमेंट करते हुए लिखा है "हम डर नहीं रहे, हम तो आपका स्वागत कर रहे हैं " । दूसरी तरफ उनके फैंस का कहना है कि भाईजान ने फिटनेस की ट्रोलिंग को कुछ ज्यादा ही सिरियस ले लिया है।

बजरंगी भाईजान में नजर आएंगे सलमान खान

सिकंदर के बाद अब फैंस को उनकी अपकमिंग मूवी का इंतजार है। बात करें सलमान के नेक्स्ट प्रोजेक्ट्स की तो हाल ही में लेखक वी.विजयेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को एक स्क्रिप्ट सुनाई थी जो एक्टर को काफी पसंद आई। फैंस को उम्मीद है कि यह बजरंगी भाईजान 2 हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article