बॉलीवुड

Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ी

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 90 वर्षीय सलीम खान को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में सलमान खान और उनके परिवार को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

Image

Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ी

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत खराब होने की वजह से सलीम खान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सलीम खान से मिलने उनके बेटे सलमान खान पहुंचे जिन्हे अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि अभी तक सलीम खान की सेहत से जुड़ी कोई खबर परिवार की तरफ से सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

एक्टर, फिल्म राइटर सलीम खान (Salim Khan) इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत बिगड़ते ही उन्हे अस्पताल ले जाया गया। बेटे सलमान खान और दामाद अतुल अग्निहोत्री आनन-फानन में सलीम खान से मिलने भी पहुंचे, जहां पैप्स ने उन्हे स्पॉट किया। सलीम की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही सामने आई फैंस चिंता में पड़ गए। सोशल मीडिया पर फैंस दुआ मांग रहे हैं कि सलीम जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटे। इस बीच सभी को परिवार की तरफ से औपचारिक बयान का इंतजार रहेगा जो अभी तक सामने नहीं आया है।

जैसा की सभी को मालूम है सलीम खान बॉलीवुड के काफी फेमस फिल्म राइटर हैं। सलीम ने शोले (1975), दीवार (1975), जंजीर (1973), डॉन (1978), और मिस्टर इंडिया (1987) जैसे कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। सलीम खान के तीनों बेटे सलमान (Salman Khan) , सोहेल और अरबाज बॉलीवुड के मशहूर कलाकार भी हैं। साल 1936 में सलीम खान का जन्म हुआ था। 90 वर्ष की उम्र में सलीम खान इन दिनों घर में परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article