बॉलीवुड

Salman Khan के एक बयान पर बिफर पड़े चंद्रचूर सिंह, जमाने के सामने भाईजान को कहा 'झूठा'

Salman Khan Called Liar By Chandrachoor Singh: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों 'टाइगर 3' की तैयारी में लगे हुए हैं। लेकिन हाल ही में भाईजान को शाहरुख खान के को-स्टार चंद्रचूर सिंह ने झूठा बताया है।

Image

चंद्रचूर सिंह ने सलमान खान को कहा 'झूठा'

Salman Khan Called Liar By Chandrachoor Singh: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) की तैयारी में लगे हुए हैं। उनकी यह फिल्म दिवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है। लेकिन हाल ही में सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान के 'को-स्टार' चंद्रचूर सिंह के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने सलमान खान के एक वायरल वीडियो को लेकर जमाने के सामने उन्हें झूठा बताया है। इससे जुड़ा चंद्रचूर सिंह का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) ने 'कॉफी विद करण' में करण जौहर (Karan Johar) ने बताया था कि वह 'कुछ कुछ होता है' के अमन के रोल के लिए सैफ अली खान और चंद्रचूर सिंह के पास गए थे, लेकिन दोनों ने ही रोल को रिजेक्ट कर दिया था। करण जौहर की बात पर सलमान खान ने जवाब दिया था, "सैफ और चंद्रचूर सिंह, दोनों ही उस वक्त कुछ नहीं कर रहे थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने मूवी रिजेक्ट कर दी। मैंने उस रोल के लिए हामी भरी, क्योंकि मुझे तुम्हारे अंदर जीनियस नजर आया था।"

सलमान खान (Salman Khan) की यह बात चंद्रचूर सिंह को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। उन्होंने उस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "झूठ सलमान का।" चंद्रचूर सिंह ने कमेंट में आगे बताया कि उस दौरान उनके खाते में कई फिल्में थीं। चंद्रचूर सिंह ने अपने कमेंट में आगे लिखा, "मेरे पास 'जोश', 'दाग द फायर', 'क्या कहना' और 'सिलसिला है प्यार का' जैसी फिल्में थीं। ऐसे में मैंने अपने हिसाब से मूवी चुनी थी।" बता दें कि पोस्ट के वायरल होते ही चंद्रचूर राय ने ये कमेंट डिलीट कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article