बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की Brahmastra 2 की स्क्रिप्ट है तैयार, पहले के मुकाबले 10 गुणा ज्यादा बड़ा होगा सेकंड पार्ट

Ranbir Kapoor Reveals Brahmastra 2 Script Is Ready: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से लोगों का खूब दिल जीता है। खास बात तो यह है कि उनकी 'ब्रह्मास्त्र 2' की भी स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है।

Image

रणबीर कपूर ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर तोड़ी चुप्पी

Ranbir Kapoor Reveals Brahmastra 2 Script Is Ready: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने न केवल लोगों को इंप्रेस किया था, बल्कि बड़े पर्दे पर खूब जबरदस्त कमाई भी की थी। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) की स्क्रिप्ट भी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और एक्टर ने इसकी शूटिंग पर भी चुप्पी तोड़ी है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) पहले पार्ट से बहुत ग्रैंड होने वाली है। साथ ही उन्होंने बताया कि मूवी की शूटिंग 2024 के अंत में शुरू हो जाएगी। इस बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "आयान ने हाल ही में मूवी की स्क्रिप्ट हमसे साझा की है और यह मूवी पहले पार्ट के मुकाबले 10 गुणा ज्यादा होने वाली है। आयान अभी 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं तो पहले वह 'वॉर 2' की शूटिंग अगले साल तक खत्म करेंगे। इसके बाद 2024 के अंत और 2025 की शुरुआत तक मूवी की शूटिंग शुरू हो जाएगी।"

'ब्रह्मास्त्र' वाली गलतियां नहीं दोहराएंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) से जुड़े कई काम भी हो चुके हैं, हालांकि वे कोशिश करेंगे कि पिछली गलतियां बिल्कुल न दोहराएं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म की जो आलोचनाएं हुई थीं, उसे हम समझते हैं। हमने सभी चीजें ध्यान में रखी हुई हैं। डायलॉग, कमेंट्स और शिवा व ईशा की केमिस्ट्री, हर चीज पर काम करेंगे। हम कोशिश करेंगे कि इस बार उन्हें न दोहराएं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article