बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सेट पर आँसू बहाते थे सलमान खान, हिमेश रेशमिया को बुलाकर सुनते थे ये दर्द भरा गाना

Salman Khan Cry for Aishwarya Rai: सलमान खान की बेस्ट फिल्मों से एक 'तेरे नाम' उनकी खुद की भी फेवरेट है। इस फिल्म में सलमान खान का बहुत बुरा दिल टूटता है। सलमान खान ने इस फिल्म में इतनी रियल एक्टिंग की है कि उनका जवाब नहीं। अब पता चला कि उनके अंदर वो इमोशन्स कैसे आए थे।

Image

Salman Khan Cry for Aishwarya Rai

Salman Khan Cry for Aishwarya Rai: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक लव स्टोरी हमेशा के लिए याद रखी जाएगी। वो स्टोरी है सलमान खान(Salman Khan) और ऐश्वर्या राय( Aishwarya Rai) की। ऐश्वर्या-सलमान की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी थी, जिसे आज भी लोग साथ देखना चाहते हैं। कहा जाता है सलमान खान, ऐश्वर्या राय को जी-जान से चाहते थे। हालांकि दोनों का एक खराब मोड़ पर ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान को अपने दिल का हाल संभालने में सालों लग गए थे। अब सलमान खान और ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai) के ब्रेकअप से जुड़ा नया किस्सा सामने आया है। जिसे सॉन्ग राइटर समीर अंजान न बताया है। उन्होंने सलमान खान के ब्रेकअप के बाद के हाल हो देखा था।

हाल ही में समीर रंजन( Sameer Ranjan) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान ब्रेकअप के बाद टूट गए थे। और उसी समय वह अपनी हिट फिल्म 'तेरे नाम' कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह ऐश्वर्या राय की यादों में खोए रहते थे। फिल्म में उनका किरदार भी कुछ ऐसा ही था। समीर रंजन ने वो किस्सा सुनाया, जब तेरे नाम का वो गाना शूट हुआ और सलमान खान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। समीर रंजन ने फिल्म तेरे नाम के लिए 'क्यों किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा' गाना लिखा था। यह गाना उस समय सलमान खान की मनोस्थिति को दिखाता था। सलमान खान इस गाने को सुनकर रोने लग जाते थे।

हिमेश रेशमिया को अपने पास बुलाते थे सलमान खान

हिमेश रेशमिया ने इस गाने को आवाज दी थी। जब वह सेट पर इसे शूट करने आते तो सलमान खान उन्हें अपने पास बुला लेते थे। वह हिमेश से यह गाना सुनते और उनकी आँखों में आँसू आ जाते थे। समीर रंजन ने बताया कि सलमान खान इस गाने को ऐश्वर्या तक पहुंचना चाहते थे। सॉन्ग राइटर समीर ने आगे बताया कि उस समय हमने यह गाना ऐश्वर्या-सलमान के लिए नहीं लिखा था, बल्कि ये गाना फिल्म की स्टोरी को देखकर लिया गया था। हालांकि बाद में गाना सलमान खान से रिलेट कर गया और फिल्म में उनकी एक्टिंग ने धमाल मचा दिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article