बॉलीवुड

Salman Khan 58th B'day: सलमान खान का बर्थडे मनाने के लिए इकट्ठे हुए फैंस, घर के बाहर लगी भीड़

Salman Khan fans gathers outside his house: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसम्बर 2023 के दिन अफना 58वां बर्थडे मना रहे हैं। बीती रात सलमान खान ने अपने करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया था और अब कुछ ही देर में वो फैंस के साथ बर्थडे की खुशियां बाटेंगे।

Image

Salman Khan Bday fans meet

Salman Khan fans gathers outside his house: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने बीती रात अपना 58वां बर्थडे करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के साथ सेलीब्रेट किया। सलमान खान की पार्टी में उनके परिवारवालों के साथ-साथ बॉबी देओल जैसे दोस्त भी पहुंचे। सलमान खान के बर्थडे सेलीब्रेशन की पिक्स और वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। बर्थडे पार्टी के साथ सलमान खान का बर्थडे सेलीब्रेशन खत्म नहीं हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ लग चुकी है, जो भाईजान का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ सलमान खान के घर के बाहर की वीडियो लग चुकी है, जिसमें भाईजान के फैंस बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

कुछ ही देर में फैंस से मिलने आएंगे सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान कुछ ही देर में अपने फैंस से मिलने के लिए आएंगे। इस वक्त सलमान खान के फैंस रोड पर इकट्ठे हो रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी भाईजान के फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब हैं। खबरें हैं कि कुछ ही देर में ये भीड़ काफी बढ़ जाएगी, जिस कारण मुंबई पुलिस लगातार सलमान खान के घर के बाहर इंतजाम पुख्ता कर रही है।

बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं Salman Khan

90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले कलाकारों में से सलमान खान सबसे बड़े स्टार हैं। उनके साथ एंट्री मारने वाले किसी कलाकार ने वो स्टारडम नहीं देखा है, जो सलमान खान जी रहे हैं। यही कारण है कि हर साल बर्थडे पर उनके घर के बाहर हजारों फैंस की भीड़ लग जाती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article