साल 1973 में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्टर फिल्म 'बॉबी' से की थी। इस मूवी में ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। यह वही दौर था जब सलीम खान और जावेद अख्तर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे। एक तरफ ऋषि कपूर एक से बढ़कर फिल्में कर लोगों के दिलों राज करने लगे थे। ऐसे में सलीम-जावेद ने भी अपने द्वारा लिखी गई एक फिल्म ऋषि कपूर को ऑफर की। हालांकि ऋषि कपूर ने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। ऋषि कपूर की इस हरकत से सलीम खान काफी आगबबूला हो गए थे। इतना ही नहीं 'बॉबी' की सफलता ने जावेद अख्तर के मन भी नाराजगी पैदा कर दी थी। यहीं से ऋषि कपूर और सलीम-जावेद के बीच रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई थी। कहा जाता है कि सलीम-जावेद ने ऋषि कपूर को उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी तक दे डाली थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 60 की उम्र में धड़ाधड़ 6 फिल्में कर रहे हैं Salman Khan, अब नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर संग बनेगी जोड़ी)
सलीम-जावेद ने दी थी ऋषि कपूर को धमकी
ऋषि कपूर ने ठुकरा दी थी सलीम-जावेद की फिल्म
अपनी आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला' में ऋषि कपूर ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने उस धमकी का जिक्र भी किया, जो एक बार गुस्से में आए सलीम खान ने उन्हें दी थी। ऋषि कपूर ने लिखा था कि फिल्म 'त्रिशूल' में काम करने से मना करने के बाद सलीम-जावेद की जोड़ी उनसे नाराज हो गई थी। ऋषि कपूर ने बताया था कि एक दिन मुंबई के एक होटल में उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई थी। उस समय ऋषि कपूर स्नूकर खेल रहे थे। सलीम खान उनके पास आए और पूछा, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई सलीम-जावेद को मना करने की?" इस सवाल के बाद ऋषि कपूर भी पीछे हटने वालों में से कहा थे। उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "मुझे वह रोल पसंद नहीं आया था।"
राजेश खन्ना के लिए कही थी ये बात
ऋषि कपूर ने बताया कि सलीम खान ने उनसे कहा था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को लॉन्च किया था। ऋषि कपूर को यह तंज जैसा लग रहा था क्योंकि राजेश खन्ना ने भी उनकी बात ठुकरा दी थी। उस दौर में अमिताभ बच्चन के आने से राजेश खन्ना के करियर को बड़ा झटका लगा। दर्शकों को एक नया और दमदार हीरो मिल गया था, जिसके कारण अमिताभ बच्चन बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे। ऋषि कपूर ने आगे कहा, 'सलीम साहब ने मुझसे कहा था, क्या तुम्हें पता है, आज तक किसी ने हमें ना नहीं कहा है। हम किसी का भी करियर खत्म कर सकते हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 5: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, देखें आंकड़े)
ऋषि कपूर को दी थी धमकी
ऋषि कपूर ने इस घटना के बाद बाद सीधे तौर पर सलीम खान से पूछ लिया था कि आपके दिमाग में क्या है? सलीम खान ने रिप्लाई देते हुए मुझसे कहा कि तुम्हारे साथ कौन काम करेगा? तुम्हें पता है हमने 'जंजीर' पहले राजेश खन्ना को ऑफर की थी उन्होंने मना कर दिया था। हमने उनका कुछ बिगाड़ा नहीं था लेकिन उनके सामने एक नया हीरो (अमिताभ बच्चन) खड़ा कर दिया था। उस हीरो ने राजेश खन्ना को काफी पीछे छोड़ दिया। अब हम तुम्हारे साथ भी वही ही करेंगे।
बाद में हो गया था मामला शांत
ऋषि कपूर ने बताया था कि यह मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा और शांत हो गया था। सलीम-जावेद द्वारा धमकी मिलने के बाद भी ऋषि कपूर ने चीजों को नार्मल तरह से लिया था। यही वजह है कि बाद में तीनों के आपस में रिश्ते में नार्मल हो गए थे। बताते चलें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ल्यूकेमिया से दो साल तक जूझने के बाद उन्होंने मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। वहीं दूसरी ओर प्राइम वीडियो की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'Angry Young Men' में सलीम-जावेद के शानदार करियर को सम्मानित किया गया। 1970 के दशक में इस लेखक जोड़ी ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं लेकिन 1980 के दशक में दोनों अचानक अलग हो गए।
