बॉलीवुड

पैपराजी पर कार्रवाई करने पर सैफ ने किया रिएक्ट, बोले- हमारी प्राइवेसी कुछ नहीं है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2023, 09:29 PM IST

सैफ अली खान और करीना कपूर खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर ने पैपराजी की क्लास लगाते हुए कहा था कि आ जाओ हमारे बेडरूम में। अब इस वीडियो पर सैफ ने रिएक्ट करते हुए सफाई दी है।

Image

Saif ali khan and kareena kapoor (credit pic: instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। कपल हाल ही में एक पार्टी से वापस घर लौट रहे थे। वीडियो में कुछ फोटोग्राफर्स सैफ और करीना की तस्वीर लेते हुए उनके घर में घुस जाते हैं। इस बात से सैफ से काफी नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि एक काम करिए हमारे बेडरूम में आ जाइए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

दरअसल सैफ और करीना मलाइका अरोड़ा की मां की बर्थडे पार्टी से वापिस आ रहे थे। इस घटना के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने सेक्योरिटी गार्ड को काम से बाहर निकाल दिया है। इसके अलावा एक्टर पैपराजी टीम के खिलाफ भी एक्शन लेंगे। अब सैफ ने इन रिपोर्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा कि मैं गार्ड को उसके काम से बाहर नहीं निकालऊंगा। मैं किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लूंगा।

सैफ ने पैपराजी की लगाई क्लास

उन्होंने इस मामले पर बात करते हुए कहा है कि आप प्राइवेट पार्टी में घुस आए। रात 2 बजे आप किसी के घर में कैमरे और लाइट्स लेकर आ रहे हैं जैसे की वो उनका हक है। लेकिन उनकी ये हरकत बहुत गलत थी। आप लिमिट क्रास कर रहे हैं। आपको अपनी हद में रहना चाहिए। पैपराजी स्कूल में बच्चों को कैप्चर करते हैं। आप हर जगह कैमरा लेकर पहुंच जाते हैं। सैफ ने कहा कि हम पैपराजी को बहुत सपोर्ट करते हैं। घर के बाहर तक तो ठीक है, लेकिन प्राइवेट लाइफ में नहीं घुसना सही नहीं है। वो घर में घुस रहे थे, इसीलिए मैंने कहा था कि बेडरूम में आ जाइए।

सैफ से पहले आलिया भट्ट भी पैपरजी पर प्राइवेसी को लेकर भड़क चुकी हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस के घर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article