Saif Ali Khan in NTR 30: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के फैंस के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म NTR 30 में अब सैफ अली खान की एंट्री हो गई है। एक्टर अब जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। जिसके साथ ही अब यह साफ हो गया है, कि सैफ अली खान अब आरआरआर स्टार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जिसके बाद कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है। इस मौके पर कई फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं।
NTR 30 में नजर आएंगे सैफ अली खान
RRR स्टार जूनियर एनटीआर को साउथ का बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। जिसके बाद अब उनकी फिल्म NTR 30 को लेकर भी फैंस में काफी क्रेज है, पहले फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर जान्हवी कपूर की एंट्री हुई थी। अब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी एनटीआर 30 में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सैफ अली खान की जूनियर एनटीआर और फिल्म के डायरेक्टर संग फोटो शेयर की है।
बता दें कि सैफ अली खान ने एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। यदि यह सच है, तो एनटीआर 30 के साथ वह दूसरी बार खलनायक के रूप में अपनी पहचान बनाएगा क्योंकि वह प्रभास की आदिपुरुष में भी विलेन का किरदार निभा रहे हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
