Genelia D'souza Post for Riteish Deshmukh: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख( Riteish Deshmukh) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के चाहने वाले और उनके दोस्त उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दे रहे हैं। लेकिन सबसे खास बधाई रितेश को उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने दी है। जेनेलिया ने अपने पति के लिए बेहद प्यारा पोस्ट लिखा है। साथ ही ढेर सारी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। रितेश और जेनेलिया की ये प्यारी पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिसे देखकर फैंस भी कह रहे हैं कि प्यार हो तो ऐसा। आइए आपको बताते हैं जेनेलिया ने इस पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है।
जेनेलिया डिसूजा ने किया पोस्ट
अभिनेत्री जेनेलिया ने रितेश के लिए खास जन्मदिन पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने और रितेश की प्यारी फोटोज शेयर की हैं। ये कॉजी और रोमांटिक फोटोज है जो ब्लैक एंड व्हाइट हैं। फोटोज शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा -" मेरे प्यारे रितेश , मुझे पता है कि जो भी हमें जानते हैं, वे सोचते हैं कि हम इतने सालों बाद भी एक-दूसरे से अलग क्यों नहीं हो पाते और इतने खुश कैसे हैं। लेकिन सच तो यह है कि यह सब तुम्हारी वजह से है। तुम प्यार हो, तुम ग्रेस हो, तुम मुझे हंसाते हो और अगर मैं रोती भी हूँ तो तुम मेरे हर आंसू पोंछ देते हो। तुम्हारे पास लोगों से जुड़ने का सबसे शानदार तरीका है और जब कोई तुम्हारी कंपनी में होता है, तो उसे लगता है कि वह खास है और मेरे लिए, तुम 24-7 मेरे साथ हो, सोचो मुझे उस इंसान से क्या-क्या अनुभव करने को मिलता है जिसका दिल सोने का है
मैं तुम्हें हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड सेलिब्रेट करूंगी क्योंकि तुम वह सब और उससे भी ज़्यादा हो। हैप्पी बर्थडे मेरी धड़कन। मेरा दिल तुम्हारे पास है, इसे अपने पास सुरक्षित रखना।
फैंस ने किए जमकर कमेन्ट
जेनेलिया की इस पोस्ट पर रितेश के फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई देता नजर आ रहा है। बताते चले कि रितेश देशमुख हाल ही में मस्ती 4 में नजर आए थे।
