बॉलीवुड

समारा साहनी ने क्यों मारा था नानी नीतू को धक्का, बेटी पर उठे सवाल तो ऋद्धिमा कपूर ने दिया जवाब

Riddhima Kapoor Break Silence on Samara Viral Video: ऋद्धिमा कपूर की बेटी समारा साहनी के वायरल वीडियो पर अब ऋद्धिमा ने जवाब दिया है। शादी के वीडियो का जिक्र करते हुए ऋद्धिमा ने बताया कि समारा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। यह सब बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है ।

Image

Riddhima Kapoor Break Silence on Samara Viral Video

Riddhima Kapoor Break Silence on Samara Viral Video: हाल ही में कपूर खानदान ने आदर जैन( Aadar Jain) की शादी का जश्न मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई। शादी में ऋद्धिमा कपूर की बेटी समारा साहनी से सबका ध्यान खींच लिया। नानी को धक्का मारते हुए समारा का वीडियो सामने आया, जिसके बाद तरह-तरह की बातें बननी शुरू हो गई। अब जैसे ही लोग बेटी के बारे में सवाल कर रहे हैं अब ऋद्धिमा कपूर ने जवाब दिया है कि समारा ऐसा बर्ताव क्यों कर रही थी।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ( Riddhima Kapoor Sahni) साहनी ने बताया कि उनकी बेटी समारा के हाव-भाव को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है। वह बिल्कुल ठीक थी और शादी के लिए बहुत उत्साहित थी और वह गाड़ी में बैठकर यही बात कर रही थी कि वहां पैप्स होंगे और मैं ऐसे पोज करूंगी वैसे पोज करूंगी। वह अकेली फोटो कराने के लिए उत्साहित थी इसलिए उसने नानी को साइड किया कोई धक्का नहीं दिया।

ऋद्धिमा ने बताया कि वायरल वीडियो को देखकर खुद समारा परेशान हो गई और पूछ रही थी कि ऐसा कब हुआ मैंने कब धक्का दिया। मैंने कब ऐसा किया मैं तो बस पोज दे रही थी। वह बोली कि मैंने उन्हें कब धक्का दिया? मैं खुद पोज देने की कोशिश कर रही थी। मैं बस अपना हाथ आगे बढ़ाने और सहज होने की कोशिश कर रही थी। मैं पोज दे रही थी। मैंने कभी किसी को धक्का नहीं दिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article